फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही है 3 सेकेंड में 100 km/h की रफ्तार भरने वाली 'कारमैन' कीमत हो सकती है 12 करोड़

Tue, 12 Mar 2019 12:52 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
90's car
विज्ञापन

20 के दशक की सुपरकारें तो आपको याद ही होंगी। जिन्हें देखते ही निगाह ठहर जाती थी। खैर, सदियों पुरानी यह सुपरकारें एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। स्पेनिश ऑटोमोबाइल कंपनी हिस्पेनो सूइजा इन कारों के साथ ग्लोबल मार्केट में वापसी करने जा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल इस बात की चर्चा करने के पीछे कारण कुछ और है। बता दें, कंपनी ने कार्बन फाइबर से बनी एक इलेक्ट्रिक सुपरकार 'कारमैन' ( Carman) के कॉन्सेप्ट मॉडल को तैयार कर लिया है जो इसी साल मार्च 2019 में डेब्यू करेगा।

Trending Videos

90's car
इस कार का पावरपुल इलेक्ट्रिक इंजन 1005 बीएचपी की ताकत प्रोड्यूस करता है। कार से जुड़ी जानकारी रखने वालो को कहना हे कि यह एक टू-सीटर कार होगी। जिसकी लंबाई 4.7 मीटर है, वहीं कार में टॉप एंड लग्जरी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।

90's car
कार की स्पीड की बात करें तो इसे 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 3 सेकेंड का समय लगेगा। वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी स्पीड को बढ़ाने के लिए इसमें इलेक्ट्रिक रेसिंग कार फॉर्मूला ई बैटरी का उपयोग किया गया है, जो इसके पिछले टायर्स को जबरदस्त पावर देगी। 
विज्ञापन

90's car
कंपनी का दावा है कि उसने सन् 1900 में ही दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार के प्रोटोटाइप मॉडल को तैयार कर लिया था, जिसका प्रोडक्शन वर्जन किन्हीं कारणों से नहीं बनाया जा सका। बता दें, हिस्पेनो सूइजा ब्रांड ने पिछले करीब 70 सालों तक किसी कार का प्रोडक्शन नहीं किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ही कंपनी ऐरोस्पेस डिजाइन और मैनुफैक्चरिंग पर काम कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें