बता दें, Fascino भारतीय बाजार में इस समय कुल 6 कलर वेरिएंट्स डेपर ब्लू, बीमिंग ब्लू, डैजलिंग ग्रे,सीजन ग्रीन, ग्लेमरस गोल्ड और सैसी क्यान में उपलब्ध है। इसमें पहले वाला ही 113 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया दिया जाएगा, जो 7 बीएचपी की पावर और 8.1 एनएम का टार्क जनरेट करेगा।
Fascino के इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ साथ इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों मिलते हैं। बात करें कीमत की तो नए Fascino Dark Knight Edition की कीमत 56,793 रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है।