फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Mirai: टोयोटा की हाइड्रोजन कार मिराई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगल फिलिंग पर चली 1360 किमी

Mon, 11 Oct 2021 12:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota (टोयोटा) ने अपने फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन Mirai (मिराई) के साथ एक जबरदस्त कारनामा कर दिया है। हाइड्रोजन से चलने वाली 2021 Toyota Mirai ने बिना दोबारा ईंधन भरे फ्यूल सेल वाहन द्वारा सबसे लंबी दूरी तय करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
Toyota Mirai - फोटो : Toyota
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Toyota Mirai sets Guinness World Record : मोटर वाहन उद्योग में इस समय बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota (टोयोटा) ने अपने फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन Mirai (मिराई) के साथ एक जबरदस्त कारनामा कर दिया है। हाइड्रोजन से चलने वाली 2021 Toyota Mirai ने बिना दोबारा ईंधन भरे फ्यूल सेल वाहन द्वारा सबसे लंबी दूरी तय करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


टोयोटा की हाइड्रोजन से चलने वाली मिराई ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के राउंडट्रिप दौरे के दौरान एक सिंगल, पांच मिनट की पूरी फिलिंग पर 1360 किमी की यात्रा पूरी की। इस रिकॉर्ड को पूरा करने में दो दिन का समय लगा। रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा बारीकी से निगरानी की गई। 5 मिनट में फुल टैंक ईंधन भरने के बाद, मिराई के टैंक को सील कर दिया गया और यात्रा की शुरुआत और आखिर दोनों में अधिकारी द्वारा इसकी पुष्टि की गई। 2021 टोयोटा मिराई को पेशेवर चालक Wayne Gerdes और सह-चालक Bob Winger ने ड्राइव किया और यह रिकॉर्ड कायम किया। 

पहले दिन चली 761 किमी

Toyota Mirai - फोटो : Toyota
दो दिवसीय यात्रा 23 अगस्त, 2021 को कैलिफोर्निया के गार्डेना में टोयोटा टेक्निकल सेंटर (टीटीसी) में शुरू हुई। यहां टोयोटा का फ्यूल सेल डेवलपमेंट ग्रुप मौजूद है। पहले दिन, इस कार ने दक्षिण को ओर सैन य्सिड्रो के लिए यात्रा की और फिर उत्तर में सांता बारबरा के निकली। इस दौरान इसने प्रशांत तट राजमार्ग से सांता मोनिका और मालिबू समुद्र तट होते हुए सफर तय किया। चालकों ने जीपीएस द्वारा 761 किमी की यात्रा दर्ज की और फिर टोयोटा टेक्निकल सेंटर (टीटीसी) लौट आए। 

दूसरे दिन 600 किमी की दूरी तय की
दूसरे दिन इस कार के जरिए स्थानीय ड्राइविंग की गई और ईंधन खत्म होने तक 600 किमी की यात्रा पूरी की गई। इस दौरान कार को लॉस एंजिल्स और ऑरेंज काउंटी के बीच सैन डिएगो फ्रीवे पर सुबह और दोपहर में भीड़-भाड़ वाले समय में चलाया गया। ईंधन खत्म होने से पहले कार टीटीसी पर वापस लौट आई और कुल 1360 किमी की दूरी तय किया। 

सिर्फ 5.65 Kg हाइड्रोजन पर चली कार

Toyota Mirai - फोटो : Toyota
कंपनी ने बताया कि मिराई ने कुल 5.65 किलोग्राम हाइड्रोजन की खपत की और एक प्रभावशाली 152 MPGe का प्रदर्शन दर्ज किया। इस दौरान इस कार ने उत्सर्जन को तौर पर सिर्फ पानी छोड़ा। Toyota Mirai ने बिना ईंधन भरे पूरी यात्रा के दौरान कुल 12 हाइड्रोजन स्टेशनों को पार किया। दो दिनों की टेस्टिंग के दौरान, इसने जीरो किलोग्राम CO2 (कार्बन-डाई-ऑक्साइड) छोड़ा। जबकि एक स्टैंडर्ड इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाला अन्य वाहन इतनी दूरी को तय करने के दौरान करीब 300 किलोग्राम CO2 का उत्सर्जन करता। 
विज्ञापन

जीरो-उत्सर्जन वाहनों की बढ़ती लाइनअप

टोयोटा मोटर उत्तरी अमेरिका के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बॉब कार्टर ने कहा कि, "2016 में, टोयोटा मिराई उत्तरी अमेरिका में खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध पहला प्रॉडर्शन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन था, और अब नेक्स्ट जेनरेशन मिराई ड्राइविंज रेंज के लिए रिकॉर्ड बना रही है। इस रोमांचक टेक्नोलॉजी में लीडर बनने पर हमें गर्व है, जो हमारे पोर्टफोलियो में जीरो-उत्सर्जन वाहनों की बढ़ती लाइनअप में से एक है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें