2020 Maruti Suzuki S-Cross BS6
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपनी BS6 कंप्लाइंट वाली पेट्रोल S-Cross को Auto Expo 2020 में पेश किया था। इसके बाद से इस कार के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी 2020 Maruti Suzuki S-Cross BS6 को मार्च महीने में ही लॉन्च करना चाहती थी, लेकिन कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण इसकी लॉन्चिंग टल गई। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस नई कार को अगले महीने यानी की 5 अगस्त को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसके कई फीचर्स के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी है। आज हम आपको उन्ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपडेटेड S-Cross के बारे में हमें पता है।
लुक के मामले में नई Maruti Suzuki S-Cross मौजूदा मॉडल जैसी ही है। हालांकि, इसके रियर में आपको स्मार्ट हाईब्रिड का बैज मिलेगा। इसके कैबिन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और इसका लेआउट बिल्कुल मौजूदा मॉडल जैसा ही है।
कार में अंदर एकमात्र जो अपडेट किया गया है, वो है इसका 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो स्मार्ट प्ले स्टूडिया 2.0 इंटरफेस के साथ आता है। यह एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
नई S-Cross में कंपनी ने Ciaz का 1.5-लीटर माइल्ड हाईब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन दिया है। इसमें पावर के लिए 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर, SHVS BS6 पेट्रोल मोटर दिया गया है। इसका इंजन 112 bhp की मैक्सिमम पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट से लैस है।
Maruti Suzuki S-Cross केवल पेट्रोल मॉडल में लॉन्च होगी और इसका Fiat- सोर्स्ड 1.3-litre DDiS डीजल इंजन बंद हो जाएगा। मारुति सुजुकी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी इसकी बिक्री Nexa डीलरशिप्स पर करेगी।