फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में लॉन्च होगी Hyundai Grand i10, तस्वीरें आई सामने

Tue, 29 Jan 2019 02:18 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai grand i10
विज्ञापन
हुंडई ने हाल ही में बताया की साल 2020 तक कंपनी करीब 8 नई गाड़ियां पेश करेगी। जिनमें से एक नई Grand i10 होगी। बता दें, नई Grand i10 को टेस्टिंग के दौरान युरोप में देखा गया है। खबरों की मानें तो इस कार के इस साल के अंत तक लॉन्च होने के कयासे लगाए जा रहे हैं। लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला नई Maruti Swift और फेसलिफ्ट Ford Figo से होगा। 
विज्ञापन


कार में कंपनी ने हैक्सागोनल फ्रंट ग्रिल और चौड़े हेडलैंप और टेललैंप  दिए जा सकते हैं जो इस हैचबैक कार को और भी आकर्षक बनाएंगे। इस कार में कंपनी ने अपनी अपकमिंग सेडान कार Elantra के फेसलिफ्ट मॉडल के कुछ डिजाइन का इस्तेमाल भी किया है।
 
विज्ञापन

2019 Hyundai Grand i10
i10 के नए वर्जन में डायमेंशन से लेकर केबिन तक ज्यादा बड़ा दिया जाएगा। कार के इंटीरियर में एसी वेंट्स नई सैंट्रो से इंस्पायर होंगे। वहीं इसके 3-स्पोक व्हील को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। नई कार के सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड आॅटो के साथ मिरर लिंक को सपोर्ट करेगा।

कार का स्पीडोमीटर दाईं और दिया जाएगा वहीं इसका टेकोमीटर बाईं ओर होगा। कंपनी  Grand i10 को BA प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। हालांकि कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 1.2 लीटर का Kappa इंजन मिलेगा। जो में 82 बीएचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करेगा। हालांकि इसके डीजल इंजन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

बता दें, हुंडई Grand i10 को साल 2013 में लॉन्च किया गया है। वहीं कंपनी ने साल 2017 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी उतारा था। नई पीढ़ी की Hyundai Grand i10 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5 से 7 लाख रूपए के बीच हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें