फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 फोर्ड फिगो एस 6.32 लाख में लॉन्च, जानें खूबियां

Tue, 18 Apr 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी
विज्ञापन
फोर्ड एस्पायर एस
विज्ञापन
फोर्ड ने अपनी लोकप्रिय कार फिगो हैचबैक व कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर एस को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार पेट्रोल व डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्‍ध होगी। यह एक शानदार कार है इसकी कीमत को कंपनी ने वही रखी है जिसका जिक्र हमने इसके पहले किया था। इसकी कीमतें क्रमशः ऐसे हैं। 
विज्ञापन


फोर्ड फिगो एस 1.2 पेट्रोल की कीमत 6.32 लाख, फिगो एस 1.5 डीजल की कीमत 7.21 लाख, एस्पायर एस 1.2 पेट्रोल की कीमत 6.51 लाख व एस्पायर एस 1.5 डीजल की कीमत 7.60 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।  

इस नए वेरिएंट में पूरी तरह से स्पोर्टी छवि को बनाने के लिए काम किया गया है। इसमें 15 इंच का नया एलॉय व्हील, स्मोक्ड आउट हेडलैंप्स, हनीकांब ग्रिल, टू टोन पेंट स्कीम, साइड में लिखा हुआ एस, रियर स्प्वाइलर और पूरी तरह से नया काले रंग का इंटीरियर, इसमें दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कार के इंजन के बारे में

फोर्ड फिगो एस
हालांकि बदलाव सिर्फ कॉस्मेटिक नहीं है। यह कार उसी अंदाज में बनाई है जैसे फोर्ड फिएस्टा एस को कंपनी ने 2008 में उसकी शानदार ड्राइविंग क्षमता के साथ उतारा था। फिगो एस एक शानदार स्पोर्टी सस्पेंशन सेटअप के साथ आ रही है।

मौजूदा कारों की तुलना में इसका सस्पेंशन ज्यादा सख्त होगा। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फोर्ड ने इसकी ड्राइविंग हाईट को बढ़ाया है या नहीं, क्योंकि स्पोर्टी ड्राइविंग के लिहाज से इसे अहम माना जाता है। इसका इंजन 1.2 लीटर पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल क्रमशः 88 एचपी व 100 एचपी की शक्ति देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें