आईपीएल-10 में पिछले चार मैचों में से तीन में हार का सामना कर चुकी गुजरात लॉयंस मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरेगी। पिछले सीजन में लॉयंस की टीम तीसरे स्थान पर रही रैना की अगुवाई वाली टीम को इस सीजन संघर्ष करना पड़ा है।
उसे घरेलू मैदान में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद से उसके मैदान में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उसने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को अपने मैदान में हराया। रविवार को उसे मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से हराया।
वहीं आरसीबी का अब तक खेले चार में से केवल एक मैच में जीत दर्ज कर सकी है वह भी दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ। ऐसे में उसके सामने भी जीत की लय हासिल करने की चुनौती है।
नहीं चल पा रहा है गुजरात के बल्लेबाजों का जादू
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : IPL
इस समय गुजरात टीम सातवें स्थान पर है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में लॉयंस फिर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे। गुजरात के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ब्रेंडन मैककुलम, ऐरोन फिंच, रैना और दिनेश कार्तिक सभी अच्छे टच में हैं लेकिन दिक्कत यह है कि सभी एक साथ बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ ओपनिंग में मैककुलम के साथ काफी विध्वंसक बल्लेबाज हैं लेकिन मुंबई के खिलाफ वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। फिंच अपनी क्रिकेट किट मिस होने के कारण मुंबई के खिलाफ नहीं खेले वह निचले क्रम में उपयोगी हो सकते हैं।
जडेजा की वापसी के बावजूद गुजरात के लिए गेंदबाजी चिंता का सबब
गुजरात लॉयंंस
- फोटो : IPL official web
पहले दो मैचों में लॉयंस के लिए गेंदबाजी चिंता का सबब रही है लेकिन एंड्रयू टाय के आने के बाद फर्क पड़ा है। टाय ने पुणे के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट लेकर स्वप्निल शुरुआत की थी। मुंबई के खिलाफ रविवार को भी उन्होंने दो विकेट लिए। प्रवीण कुमार पुणे और मुंबई के खिलाफ शुरुआती ओवरों में अच्छे रहे लेकिन डेथ ओवरों में उन्होंने काफी रन दिए। मुनाफ पटेल ने मुंबई के खिलाफ पहला मैच खेला और एक विकेट लिया। केरल के तेज गेंदबाज बासिल थाम्पी ने भी मुंबई के खिलाफ प्रभावित किया। स्पिन विभाग रविंद्र जडेजा के लौटने के बाद भी उतना प्रभावी नजर नहीं आ रहा। शादाब जकाती और शिविल कौशिक मौका मिलने पर काफी खर्चीले रहे।
कोहली की टीम को सही कॉम्बिनेश की तलाश
एबी डीविलियर्स
- फोटो : IPL
पिछले सीजन की उपविजेता आरसीबी की टीम भी संघर्ष कर रही है। उसने चार में से केवल एक मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीता है। उसके पांच मैचों में दो अंक हैं। आठ टीमों में वह सबसे निचले पायदान पर है। पहले दो मैचों में कंधे की चोट के कारण बाहर बैठे कप्तान विराट कोहली ने किंग्स इलेवन के खिलाफ अपने पहले मैच में 62 रन की पारी खेली। टीम अभी सही संयोजन ही नहीं तलाश पाई है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने तीन मैचों में केवल 60 रन किए हैं। उन्हें दो बार अंतिम एकादश से बाहर भी रखा गया है। कोहली के अलावा शेन वाटसन, एबी डीविलियर्स और केदार जाधव आरसीबी के प्रमुख बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में टाइमल मिल्स, बिली स्टेनलेक, युजवेंद्र चहल, श्रीनाथ अरविंद और सैमुअल ब्रदी हैं। बद्री ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
आरसीबी
टीमें इस प्रकार हैं:
गुजरात लॉयंस : सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थाम्पी, ड्वेन ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉकनेर, एरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, शिविल कौशिक, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैककुलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह , जैसन राय, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथूसिंह, ड्वेन स्मिथ, तेजस बरोका और एंड्रयू टाय।
आरसीबी : विराट कोहली (कप्तान), टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, प्रवीण दुबे, बिली स्टेनलेक, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, मनदीप सिंह, एडम मिलने, श्रीनाथ अरविंद, केदार जाधव, शेन वाटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, सैमुअल बद्री, इकबाल अब्दुल्ला, ट्रेविस हेड, सचिन बेबी, अवेश खान और तबरेज शम्सी।