फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Industry Outlook 2026: इस साल के लिए ऑटो उद्योग का आउटलुक सकारात्मक, सभी सेगमेंट्स में ग्रोथ के संकेत

Fri, 02 Jan 2026 07:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 2026 में लगातार तेजी देखने को मिलेगी। जिसमें टू-व्हीलर (2W), थ्री-व्हीलर (3W), पैसेंजर व्हीकल (PV), कमर्शियल व्हीकल (CV), और ट्रैक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
Automobile Industry - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर 2026 में भी मजबूत रफ्तार बनाए रखने के लिए तैयार है। दोपहिया, तिपहिया, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर, सभी प्रमुख सेगमेंट्स में मांग में सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते ग्रोथ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी में कटौती, आयकर राहत और बेहतर अफोर्डेबिलिटी जैसे फैक्टर्स FY26 में मांग को मजबूती देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ducati Panigale V4 R: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल वी4 आर सुपरबाइक, रेसिंग डीएनए वाली दमदार सुपरबाइक, जानें कीमत और खूूबियां

दोपहिया सेगमेंट में मांग और निर्यात दोनों को सहारा
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच घरेलू दोपहिया बिक्री में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही निर्यात बाजारों में भी बिक्री बेहतर हुई है। एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि ग्रामीण मांग में संभावित उछाल, सरकारी उपभोग बढ़ाने वाले कदम और नए मॉडल लॉन्च घरेलू बिक्री को और गति दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 2026 Kia Seltos: नई जेनरेशन किआ सेलटोस एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले में कैसी है? जानें कीमत, इंजन, फीचर्स की तुलना

तिपहिया सेगमेंट का शानदार प्रदर्शन जारी
तिपहिया वाहन सेगमेंट ने अन्य कैटेगरी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है। घरेलू थोक बिक्री में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। खास तौर पर दिसंबर में इस सेगमेंट में 80 प्रतिशत की तेज बढ़त देखी गई, जो मजबूत मांग परिस्थितियों की ओर इशारा करती है।

यह भी पढ़ें - CES 2026: जब कार बनेगी समझदार मशीन, हॉर्सपावर से ब्रेनपावर की ओर बदलाव, जानें आपके लिए क्या हैं इसके मायने

पैसेंजर व्हीकल्स में स्थिर लेकिन मजबूत बढ़त
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अप्रैल-दिसंबर 2026 के दौरान लगभग 6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। इसमें कई बड़े ऑटो निर्माताओं का योगदान रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में जीएसटी दरों में कमी और ग्राहकों के लिए बेहतर कीमतें इस सेगमेंट को हाई सिंगल-डिजिट ग्रोथ की ओर ले जा सकती हैं। हालांकि ब्रोकरेज ने यहां सतर्क आशावाद जताया है।

यह भी पढ़ें - EV: 2025 में BYD ने हासिल किया बिक्री लक्ष्य, टेस्ला को पछाड़कर सबसे बड़ी ईवी निर्माता बनने की तैयारी में

कमर्शियल व्हीकल्स को फ्रेट डिमांड से सहारा
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो फ्रेट डिमांड में सुधार को दर्शाती है। एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि FY26 में बस सेगमेंट की मजबूत मांग के चलते पूरे कमर्शियल व्हीकल उद्योग में हाई सिंगल-डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर नई रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, पराली नहीं, वाहन उत्सर्जन बना PM2.5 का सबसे बड़ा कारण 

ट्रैक्टर सेगमेंट को कृषि क्षेत्र की मजबूती का लाभ
ट्रैक्टर सेगमेंट ने अनुकूल कृषि परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया है। अप्रैल-दिसंबर अवधि में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 21 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छे मानसून, जलाशयों के उच्च स्तर, मजबूत रबी बुवाई और बेहतर खरीफ फसल आगे भी इस सेगमेंट को सपोर्ट करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - Traffic Violation: नए साल की रात दिल्ली में 20,000 पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के जमकर कटे चालान
विज्ञापन

2026 तक ग्रोथ की राह पर ऑटो सेक्टर
कुल मिलाकर, एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट यह संकेत देती है कि नीति समर्थन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार और बेहतर अफोर्डेबिलिटी 2026 तक भारतीय ऑटो उद्योग को स्थिर ग्रोथ पथ पर बनाए रखेंगे। सभी प्रमुख सेगमेंट्स में संतुलित लेकिन व्यापक विस्तार की संभावना जताई गई है। 

यह भी पढ़ें - FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म, एनएचएआई ने दी बड़ी राहत 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें