फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Panigale V4 R: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल वी4 आर सुपरबाइक, रेसिंग डीएनए वाली दमदार सुपरबाइक

Fri, 02 Jan 2026 06:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डुकाटी इंडिया ने देश में नई पैनिगेल V4 R सुपरबाइक लॉन्च की है। जो भारतीय खरीदारों के लिए इसकी सबसे ज्यादा ट्रैक-फोकस्ड मोटरसाइकिलों में से एक है।
विज्ञापन
Ducati Panigale V4 R - फोटो : Ducati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने अपनी सबसे ट्रैक-केंद्रित और रेसिंग से प्रेरित सुपरबाइक Panigale V4 R (पैनिगेल वी4 आर) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह मोटरसाइकिल वर्ल्ड सुपरबाइक चैम्पियनशिप को ध्यान में रखकर विकसित की गई डुकाटी की फ्लैगशिप पेशकश है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84.99 लाख रुपये रखी गई है और यह केवल डुकाटी कलर में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2026 Kia Seltos: नई जेनरेशन किआ सेलटोस एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले में कैसी है? जानें कीमत, इंजन, फीचर्स की तुलना

बेहद सीमित उपलब्धता, पहली यूनिट की डिलीवरी पूरी
2025 मॉडल Panigale V4 R की भारत के लिए आवंटित पहली और इकलौती यूनिट पहले ही डिलीवर की जा चुकी है। 1 जनवरी 2026 को डुकाटी चेन्नई ने इस सुपरबाइक को उसके मालिक को सौंपा। फिलहाल देशभर की डुकाटी डीलरशिप्स पर बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इसकी उपलब्धता बेहद सीमित रहने वाली है, जिससे यह मोटरसाइकिल खासतौर पर चुनिंदा ग्राहकों तक ही पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - CES 2026: जब कार बनेगी समझदार मशीन, हॉर्सपावर से ब्रेनपावर की ओर बदलाव, जानें आपके लिए क्या हैं इसके मायने

Ducati Panigale V4 R - फोटो : Ducati
रेस-ब्रेड इंजन और जबरदस्त पावर आउटपुट
डुकाटी पैनिगेल वी4 आर में 998cc का डेस्मोसेडिसी स्ट्राडेल आर इंजन दिया गया है। जो स्टैंडर्ड फॉर्म में 15,750 rpm पर 218 हॉर्सपावर पैदा करता है। यह इंजन सीधे डुकाटी के रेसिंग प्रोग्राम्स से ली गई तकनीक पर आधारित है। और हाई-रेविंग नेचर के साथ प्योर ट्रैक परफॉर्मेंस पर फोकस करता है। इसमें ऑप्शनल रेसिंग एग्जॉस्ट लगाने पर इसकी पावर 235 हॉर्सपावर तक पहुंच जाती है। जो इसे रोड-लीगल सुपरबाइक्स में सबसे ताकतवर बनाती है।

यह भी पढ़ें - EV: 2025 में BYD ने हासिल किया बिक्री लक्ष्य, टेस्ला को पछाड़कर सबसे बड़ी ईवी निर्माता बनने की तैयारी में

MotoGP से प्रेरित एयरोडायनामिक्स
नई Panigale V4 R की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस्ड एयरोडायनामिक पैकेज है। डुकाटी ने पहली बार रोड-लीगल मोटरसाइकिल में मोटोजीपी से प्रेरित कॉर्नर साइडपॉड्स पेश किए हैं, जो तेज झुकाव पर अतिरिक्त ग्रिप देने में मदद करते हैं। इसके अलावा बड़े विंगलेट्स हाई स्पीड पर डाउनफोर्स और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाते हैं। हल्के कंपोनेंट्स, रेस-फोकस्ड चेसिस और टॉप-स्पेक ओह्लिंस सस्पेंशन के साथ यह बाइक ट्रैक पर बेहद सटीक फीडबैक देने के लिए तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर नई रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, पराली नहीं, वाहन उत्सर्जन बना PM2.5 का सबसे बड़ा कारण 

Ducati Panigale V4 R - फोटो : Ducati
एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रैक-फोकस्ड फीचर्स
Panigale V4 R का इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज इसकी रेसिंग विरासत को और मजबूत करता है। इसमें रेस-स्टाइल गियरबॉक्स लेआउट दिया गया है। जिसमें न्यूट्रल पहले गियर के नीचे होता है। इसके साथ एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल और रेस-ओरिएंटेड ब्रेक मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं। 6.9-इंच का नया TFT डिस्प्ले खास ट्रैक मोड्स के साथ आता है, जिसमें ग्रिप इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। ताकि राइडर बाइक के व्यवहार को बेहतर तरीके से समझ सके।

यह भी पढ़ें - Traffic Violation: नए साल की रात दिल्ली में 20,000 पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के जमकर कटे चालान
विज्ञापन

हर किसी के लिए नहीं है ये बाइक!
अपनी बेहद सीमित संख्या और ट्रैक-फर्स्ट कैरेक्टर के कारण Panigale V4 R आम राइडर्स के लिए नहीं है। यह खासतौर पर उन कलेक्टर्स और अनुभवी राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो फैक्ट्री रेस बाइक के सबसे करीब का अनुभव चाहते हैं। वह भी इतनी रोड लीगलिटी के साथ कि बाइक को गैराज से बाहर निकाला जा सके। 

यह भी पढ़ें - FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म, एनएचएआई ने दी बड़ी राहत 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें