फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: आम लोगों के लिए खुला ऑटो एक्सपो, जानें कहां से मिलेगा टिकट और क्या है दाम

Sat, 14 Jan 2023 11:22 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो एक्सपो 2023 आज से आम जनता के लिए खुल गया है। एक्सपो में नई तकनीक और गाडि़यों को देखने के लिए टिकट कहां मिलेगी। क्या टाइमिंग रहेगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो 2023 आज से जनता के लिए पूरी तरह से खुल गया है। एक्सपो में कई तरह की कारें, बस, इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा कॉन्सेप्ट वाहनों को भी शोकेस किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी ऑटो एक्सपो देखना चाहते हैं तो टिकट कहां से मिलेगी, टिकट का दाम क्या होगा और कितने बजे तक आप एक्सपो में वाहनों को देख सकते हैं।

विज्ञापन

आम जनता के लिए खुला एक्सपो

2 of 5
Auto Expo 2023 - फोटो : अमर उजाला
शनिवार 14 जनवरी से ऑटो एक्सपो को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच कोई भी व्यक्ति ऑटो एक्सपो आकर भविष्य की तकनीक के साथ ही कई तरह के वाहनों को देख सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

कौन-कौन सी प्रमुख कंपनियां हैं शामिल

3 of 5
MG4 - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, टोयोटा, ह्यूंदै, किआ, टाटा, एमजी, लेक्सस, बीवाईडी, वोल्वो आयशर, एसएमएल इजूजू सहित कई कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों में टीवीएस आईक्यूब, हीरो मोटोकॉर्प विडा, बीवाईडी, प्रावेग, मैटर, टॉर्क मोटर्स, जॉय ई बाइक्स, अल्ट्रा वॉयलट जैसी कंपनियां अपने वाहनों को डिस्प्ले कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  Auto Expo 2023 में पेश हुए ये शानदार इलेक्ट्रिक व्हीकल

कितने की है टिकट

4 of 5
Tata Motors Auto Expo 2023 - फोटो : Tata Motors
अगर आप भी ऑटो एक्सपो जाना चाहते हैं तो इसके लिए 14 से 18 जनवरी के बीच प्रति व्यक्ति टिकट की दर 475 से 350 रुपये के बीच रखी गई है। 14 और 15 जनवरी को वीकेंड होने के कारण टिकट की दर 475 रुपये और सोमवार से बुधवार 16 से 18 जनवरी के बीच आने वालों को 350 रुपये की टिकट मिलेगी। एक्सपो के लिए टिकट को बुक माई शो से लिया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन और आईइएमएल ग्रेटर नोएडा पर भी टिकट काउंटर से टिकट खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में टाटा ने पेश कीं ये बेहतरीन कारें, जानें क्या है खास और कब होंगी लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है टाइमिंग

5 of 5
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
14 से 18 जनवरी के बीच ऑटो एक्सपो के खुलने से लेकर बंद होने तक का समय निश्चित किया गया है। 14 और 15 जनवरी को एक्सपो में आने वाले लोग सुबह 11 बजे से एक्सपो में आ सकते हैं जबकि रात आठ बजे तक ही एक्सपो खुला रहेगा। 16 से 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक एक्सपो देखा जा सकता है। वहीं एक्सपो के आखिरी दिन 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम को छह बजे तक ही एक्सपो को देखा जा सकेगा। आखिरी दिन होने के कारण एक्सपो को एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा। वहीं हॉल में एंट्री आखिरी आधे घंटे से पहले बंद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में दूसरे दिन भी एमजी ने पेश की नई कार, जानें क्या है खासियत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें