फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: दिसंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में हुई बढ़ोतरी, यूटिलिटी व्हीकल्स की मांग रही जोरों पर

Fri, 13 Jan 2023 08:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Kia Sonet Facelift and Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia India
यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) की मांग बढ़ने के कारण दिसंबर में भारत के थोक यात्री वाहनों की बिक्री में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)
SIAM ने कहा कि थोक यात्री वाहन की मात्रा दिसंबर में एक साल पहले 219,421 यूनिट्स से बढ़कर 235,309 यूनिट्स हो गई, और कैलेंडर 2022 के लिए लगभग 3.8 मिलियन (38 लाख) यूनिट्स की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। सियाम वाहन उद्योग से जुड़ा सबसे बड़ा निकाय है जो डीलरों को बिक्री के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखती है। 
विज्ञापन

3 of 8
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
इस महीने की शुरुआत में, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA), जो खुदरा बिक्री के आंकड़ों को प्रकाशित करता है, ने भी 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 मिलियन (34 लाख 30 हजार) यूनिट्स के उच्च स्तर पर पहुंचने की सूचना दी। 

4 of 8
Renault Cars - फोटो : Renault
ऑटो बिक्री संख्या पर उत्सुकता से नजर रखी जाती है, क्योंकि वे निजी खपत का आकलन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमुख संकेतकों में से एक हैं, जो देश की आर्थिक वृद्धि की गणना में 50 प्रतिशत से अधिक भार रखते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने मीडिया को जारी की गई विज्ञप्ति में कहा कि पिछले महीने त्योहारी सीजन में सभी वाहन सेगमेंट में बिक्री में मदद मिली, लेकिन खाद्य कीमतों और फाइनेंसिंग की लागत ज्यादा रहने के कारण ग्रामीण मांग कमजोर बनी रही। 
विज्ञापन

6 of 8
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : For Reference Only
सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर और पूरे साल में लोकप्रिय और ज्यादातर महंगी UV कारों की बिक्री यात्री कारों की तुलना में ज्यादा रही, जिसमें एंट्री लेवल की कारें और सेडान शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Royal Enfield Bike - फोटो : Royal Enfield
दोपहिया वाहनों की बिक्री, भारत के निम्न-से-मध्यम आय वाले परिवारों के फाइनेंशियल हेल्थ (वित्तीय स्वास्थ्य) का एक संकेतक, महीने के लिए लगभग 3 प्रतिशत और वर्ष के लिए 7.4 प्रतिशत ज्यादा रही। 
विज्ञापन

8 of 8
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : For Reference Only
हालांकि, FADA ने चेतावनी दी थी कि इस साल अप्रैल से कार्बन उत्सर्जन को कम करने के मकसद से कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के साथ मौजूदा तिमाही में खुदरा बिक्री प्रभावित हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें