पैसेजर व्हीकल्स में 9 फीसदी का उछाल
वहीं पिछले साल कंपनी ने इसी दौरान जनवरी में 1,42,150 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी के मुताबिक पहले महीने में पैसेजर व्हीकल्स में 9 फीसदी का उछाल आया है और पिछले साल (101,865 यूनिट्स) के मुकाबले 111,060 यूनिट्स की बिक्री हुई है। खास बात यह है कि कंपनी ने जनवरी 2020 में मारुति बलेनो (ग्लैंजा) की 2249 यूनिट्स टोयोटा किर्लोस्कर को बेचीं।
ऑल्टो, वैगनआर की बिक्री 10.8 फीसदी बढ़ी
वहीं छोटे वाहन जैसे ऑल्टो, वैगनआर समेत मिनी श्रेमी के वाहनों की बिक्री 10.8 फीसदी बढ़ी, जो 25,885 यूनिट्स तक पहुंच गई। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 23,360 यूनिट्स का था।
घटी सियाज की बिक्री
साथ ही, मिड साइड सेडान कार सियाज, जिप्सी और अर्टिगा की बिक्री में 71.5 फीसदी की गिरावट आई है, जो गिरकर 835 यूनिट्स तक पहुंच गई। जो पिछले साल जनवरी 2019 में 2,934 यूनिट्स तक था।
स्विफ्ट-डिजायर की बिक्री बढ़ी
वहीं स्विफ्ट, सिलेरियो और डिजायर जैसे कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री 11.6 फीसदी बढ़ कर 84,340 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल जनवरी में 75,571 यूनिट्स था।
नहीं बिक रही ब्रेजा
जबकि विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस समेत यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 26.6 फीसदी घट कर 16,460 यूनिट्स तक पहुंच गई, वहीं पिछले साल जनवरी 2019 में इसी श्रेणी में कंपनी ने 22,430 यूनिट्स की बिक्री की थी।
अप्रैल से जनवरी तक गिरावट
कुल मिलाकर कंपनी ने निर्यात मिला कर 154,123 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जनवरी महीने में 151,721 यूनिट्स था। मारुति का कहना है कि अप्रैल से लेकर जनवरी तक 17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,224,998 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।