Audi India (ऑडी इंडिया) आधिकारिक तौर पर 12 जुलाई को देश में अपनी लेटेस्ट A8 L फ्लैगशिप सेडान कार को लॉन्च करेगी। नई ऑडी ए8 एल के लिए बुकिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू हो गई थी। कंपनी 10 लाख रुपये की टोकन राशि के भुगतान के साथ इस लग्जरी सेडान की बुकिंग कर रही है।
मिलते हैं कई लग्जरी फीचर्स
जर्मन निर्माता A8 L के लेटेस्ट वर्जन में कंफर्ट को और बढ़ाने का वादा कर रहा है। इस कार में रियर रिक्लाइनर, फुट मसाजर और कई अन्य सुविधाओं के साथ एक रियर रिलैक्सेशन पैकेज भी मिलेगा।
इंजन डिटेल्स
2022 Audi A8 L में एक 3.0-लीटर TFSI पेट्रोल इंजन मिलता है जिसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 340 hp का पावर और 540 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसके साथ कंपनी ने इस बात पर भी रोशनी डाली है कि ड्राइव ड्रायनैमिक्स और एयर सस्पेंशन सेट अप में काफी सुधार किया गया है।
लुक और फीचर्स
लेकिन केबिन कंफर्ट और ड्राइव क्षमताओं के महत्वपूर्ण एलिमेंट्स के अलावा, A8 L का लुक काफी शानदार है। कार के फ्रंट में एक बड़ा ग्रिल है, जिसके दोनों ओर नए स्टाइल के मैट्रिक्स एलईडी टेललाइट्स और स्लीक एलईडी लाइट बार हैं। फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। अंदर की तरफ इंफोटेनमेंट स्क्रीन को अपडेट किया गया है जबकि फोल्डिंग सेंटर कंसोल टेबल और कूलर भी दिया गया है।
मुकाबला
Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) भारत में ब्रांड के सेडान लाइनअप के टॉप पर है और अपडेटेड मॉडल Mercedes S-Class (मर्सिडीज एस-क्लास) और BMW 7 (बीएमडब्ल्यू 7) सीरीज जैसी कारों को टक्कर देगी।