Audi A4 Signature Edition: इंजन पावर और स्पीड
ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में वही 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (TFSI) इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.1 सेकंड में पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड 241 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही 12V का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी रीकवर करता है और इंजन को स्मूद स्टार्ट देता है। ये सिस्टम खासतौर पर शहरों की ट्रैफिक में माइलेज और ड्राइविंग कम्फर्ट को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक पर दी भारी छूट, ट्रंप और मस्क के बीच बढ़ते विवाद के बीच उठाया कदम
Audi A4 Signature Edition
- फोटो : Audi India
Audi A4 Signature Edition: डिजाइन में हल्के बदलाव
ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ खास बदलाव किए गए हैं जो इसकी प्रीमियम अपील को और निखारते हैं। बाहर की तरफ इसमें ऑडी रिंग्स के डीकल्स, LED एंट्री लाइट्स (जो जमीन पर ऑडी का लोगो प्रोजेक्ट करती हैं), और डायनामिक व्हील हब कैप्स दिए गए हैं। साथ ही, बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एक छोटा स्पॉइलर लिप भी जोड़ा गया है। और अलॉय व्हील्स को एक खास पेंट फिनिश दिया गया है।
अगर बात करें केबिन की, तो अंदर नेचुरल ग्रे वुड ओक की सजावट मिलती है जो स्टैंडर्ड ट्रिम की जगह लेती है। इसके अलावा, एक कस्टम की कवर, स्टेनलेस स्टील के पेडल कवर और एक खास परफ्यूम डिस्पेंसर भी इस एडिशन का हिस्सा हैं। जो ऑडी के जेनुइन एक्सेसरीज पैक का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: चीन ने इस कंपनी की रेयर अर्थ मैग्नेट की आयात अर्जी की खारिज, पहली भारतीय कंपनी जिसे चीन ने रोका
Audi A4 Signature Edition
- फोटो : Audi India
Audi A4 Signature Edition: फीचर्स वही, लेकिन अब और भी प्रीमियम
सिग्नेचर एडिशन में फीचर्स का जो लेवल है, वो स्टैंडर्ड 'टेक्नोलॉजी' वेरिएंट जैसा ही है। इसमें 25.65 सेमी का MMI टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, वॉइस कमांड के साथ नेविगेशन और 19 स्पीकर वाला बैंग एंड आउल्फसेन का 3D साउंड सिस्टम शामिल है।
कंफर्ट फीचर्स की बात करें तो तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन के साथ) और 30 कलर ऑप्शन वाला एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम भी इसमें बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, अब इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ पार्क असिस्ट फंक्शन भी मिल रहा है। जिससे शहरों की टाइट पार्किंग में भी आसानी हो सके।
यह भी पढ़ें - Car Loans: आरबीआई के रेपो रेट कट पर ऑटो इंडस्ट्री क्या कहती है, क्या कार लोन अब और सस्ते होंगे?
यह भी पढ़ें - Porsche: पोर्शे ने पेट्रोल इंजन वाली 718 बॉक्सटर और केमैन को बंद करने का किया फैसला, जानें डिटेल्स