फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: दुबई बना 'ओवन'? 'पिघलती कारों' के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या ये सच है?

Sat, 31 May 2025 09:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर सचमुच बहुत ज्यादा हलचल मची हुई है। यूजर्स पिघले हुए बंपर वाली कारों के चौंकाने वाले वीडियो शेयर कर रहे हैं। और दावा कर रहे हैं कि दुबई की गर्मी अब इतनी ज्यादा हो गई है कि आपकी कार डैशबोर्ड पर रखी हुई चीजें पिछल जाएगी।
विज्ञापन
Car Melting (For Reference Only) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार गर्मी ने कहर बरपा रखा है। हालांकि भारत में समय से पहले आए मॉनसून ने हालात को संभाल लिया। लेकिन अरब देशों में गर्मी का सितम जारी है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर वो वीडियो घूम रहे हैं जिनमें कारों के पिघलने का दावा किया जा रहा है। हर साल कुछ ऐसा ही होता है, खासकर मिडिल ईस्ट के देशों को लेकर कि गर्मी इतनी तेज है कि कारों की बॉडी छिलके की तरह उतर रही है।
विज्ञापन


इस बार का नया हल्ला यह है कि दुबई की भीषण गर्मी में कारें पिघल रही हैं। हालांकि, ये सच है कि इस साल यूएई में तापमान दो बार 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। लेकिन वायरल वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वो पूरी तरह से झूठ है।

यह भी पढ़ें - US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप का सख्त संदेश- अमेरिका में ही बनें पूरी कार और उसके पार्ट्स, टेस्ला को भी चेतावनी
विज्ञापन

वायरल क्लिप में 'दुबई की कार' नहीं, बल्कि नंबर प्लेट से खुला राज
जिस वीडियो को दुबई की कारें बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है, उसमें सबसे पहली बात ये है कि उन कारों की नंबर प्लेट दुबई की नहीं हैं। कमेंट्स को देखकर लग रहा है कि ये वीडियो शायद ओमान का है। यानी सोशल मीडिया पर एक बार फिर सच्चाई से ज्यादा हवा-हवाई बातें फैलाई जा रही है।

इससे पहले भी कुछ साल पहले एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि सऊदी अरब में कारें गर्मी से पिघल रही हैं। बाद में पता चला कि वो क्लिप अमेरिका के एरिजोना में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आग लगने की थी।


हकीकत: कारें नहीं पिघलीं, वीडियो में दिखा कोई और हादसा
इस बार के वीडियो में कुछ कारों के टेललाइट्स और रियर बंपर पिघले हुए दिख रहे हैं। लेकिन इसका कारण गर्मी नहीं बल्कि शायद कोई आग या एक्सटर्नल डैमेज है। वीडियो में एक कार शायद आग का शिकार हुई थी, और पूरी घटना ओमान में हुई थी, दुबई में नहीं। ना ही ओमान और ना ही दुबई के किसी लोकल न्यूज चैनल ने इस तरह की किसी हीटवेव से जुड़ी घटना की पुष्टि की है।

वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की फेक खबरों से परेशान भी दिखे। किसी ने कमेंट किया, "फेक न्यूज क्यों फैला रहे हो?", तो किसी ने लिखा, "भाई, पुराना एडिटेड वीडियो है ये।"

यह भी पढ़ें - Compact CNG SUV: क्या आप एक किफायती कॉम्पैक्ट सीएनजी एसयूवी ढूंढ रहे हैं? ये हैं पांच विकल्प 

यह भी पढ़ें - 2025 KTM RC 200: 2025 केटीएम आरसी 200 बाइक हुई लॉन्च, अब मिलेगी नई TFT स्क्रीन, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में क्या वाकई कार पिघल सकती है?
सवाल ये भी है कि क्या वाकई 50 डिग्री की गर्मी में कार पिघल सकती है? तो इसका सीधा जवाब है नहीं। कारों के प्लास्टिक पार्ट्स को इस तरह की ऊंची गर्मी झेलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है। आम तौर पर इस तापमान में सड़क या डामर कुछ हद तक पिघलता हुआ दिख सकता है। लेकिन कारों का पिघलना बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई बात है।

हां, इस मौसम में आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जैसे कि कार की बैटरी, टायर प्रेशर, और कूलेंट जैसे फ्लुइड्स का लेवल सही हो। लेकिन ये कहना कि कारें पिघल रही हैं, सरासर गलत और भ्रामक है। 

यह भी पढ़ें - Tesla: भारत में लॉन्च से पहले टेस्ला दिल्ली और मुंबई में ड्राइवरों की कर रही है भर्ती, जानें इसकी वजह 

यह भी पढ़ें - Honda E-VO: होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक E-VO लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें