फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सस्ती एमपीवी Renault Triber के फिर बढ़े दाम, Innova और Ertiga को दे रही है टक्कर!

Mon, 16 Dec 2019 01:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Renault Triber Price Hike - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कई कार कंपनियां अगले साल 2020 से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने के एलान कर चुकी हैं। वहीं दाम बढ़ाने से पहले वे अपनी कारों के तमाम मॉडल्स पर साल के आखिरी महीने में शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। ताकि पुराने उत्सर्जन मानक BS4 वाले स्टॉक को खत्म किया जा सके। वहीं फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी के दामों में बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि कंपनी ने BS4 वाले मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं।   

विज्ञापन

सबसे सस्ती एमपीवी

Renault ने इस साल ही अपनी सबसे किफायती एमपीवी Renault Triber लॉन्च की थी। यह कार लॉन्चिंग के बाद से भारतीय बाजार में लोकप्रिय हो गई है। भारतीय बाजार में सस्ती कारों को काफी पसंद किया जाता है और यह कार सात सीटर में आने वाली सबसे सस्ती एमपीवी है, जिसके चलते इसने कम वक्त में ही मार्केट में अपना दबदबा कायम कर लिया।
 

एमपीवी सेगमेंट में दूसरे स्थान पर

Renault Triber की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नवंबर, 2019 में ट्राइबर की 6071 यूनिट्स बिकीं। वहीं एमपीवी सेगमेंट में ट्राइबर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रेनो ट्राइबर को अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था और उस महीने इसकी 2490 यूनिट्स बिकी थीं। अगले महीने सितंबर में 4710 और अक्टूबर में यह बढ़ कर 5240 यूनिट्स तक पहुंच गई।  

ये वेरियंट्स हुए महंगे

वहीं रेनो ने इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये से शुरू होकर 6.63 लाख रुपये तक है। हालांकि कंपनी ने इसके बेस वेरियंट RXE की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, जबकि बाकी के वेरियंट्स RXL, RXT, RXZ की कीमतों में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।   
 
वेरियंट पुरानी कीमतें नई कीमतें अंतर
RXE 4.95 लाख 4.95 लाख -
RXL 5.49 लाख 5.59 लाख 10 हजार
RXT 5.99 लाख 6.09 लाख 10 हजार
RXZ 6.53 लाख 6.63 लाख 10 हजार

दूसरी बार बढ़ाए दाम

रेनो ने दूसरी बार ट्राइबर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले कंपनी ने RXZ वेरियंट की कीमतें चार हजार रुपए बढाईं थीं, क्योंकि कंपनी ने इसके टायर साइज में बढ़ोतरी की थी। सब-4मीटर एमपीवी रेनॉल्ट ट्राइबर में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 एचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता करता है।
 
विज्ञापन

जल्द आएगा BS6 इंजन

यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरियंट जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। रेनो ने अपनी छोटी एंट्री लेवल कार क्विड में भी दिया है। ट्रांसमिशन की बात की जाए, तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। अगले साल की शुरुआत में जल्द ही इसमें BS6 इंजन दिया जा सकता है, जिसके बाद कीमतों में एकबार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें