फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ाने से आर्थिक तनाव और स्वास्थ्य संकट पैदा होगा : आनंद महिंद्रा

Wed, 27 May 2020 01:09 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उद्योगपति आनंद महिंद्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने देश में जारी लॉकडाउन को लेकर कई बातें बोली हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने से ना सिर्फ आर्थिक तनाव बढ़ेगा बल्कि स्वास्थ्य संकट भी पैदा होगा। उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर 31 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ता है तो देश में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वह पहले भी लॉकडाउन पर सवाल उठा चुके हैं। 
विज्ञापन



 

सेना की ली जाए मदद

बता दें कि देशभर में लगातार वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जहां पहले केवल दो हजार मामले सामने आ रहे थे वहीं अब एक दिन में 6 से 7 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इससे पहले भी महिंद्रा ने लॉकडाउन के 49 दिन बाद इसे हटाने को कहा था। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लागतार बढ़ती रहेगी तो हमारा पूरा ध्यान तेजी से अस्पताल के बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने पर होना चाहिए। उन्होंने इस पर सलाह देते हुए सेना की मदद लेने के लिए भी कहा। महिंद्रा ने कहा कि सेना के पास इसका तजुर्बा है।  

तीसरी स्टेज पर पहुंचा वायरस

इससे पहले उन्होंने चिंता जताते हुए उन रिपोर्ट पर ध्यान देने के लिए कहा था जिसमें कि भारत पहले ही संक्रमण की तीसरी स्टेज पर पहुंच गया है। मालूम हो कि उनकी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा किफायती वेंटिलेटर का निर्माण कर रही है। उन्होंने इस वेंटिलेटर का ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया था।   

 
विज्ञापन

ज्यादा खतरनाक हो सकती है स्थिति 

वहीं लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने लोगों को काफी राहत दी है। लेकिन देशभर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते एक डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि अगर सरकार लॉकडाउन खोल देती है तो स्तिथि और ज्यादा खतरनाक हो सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें