अगर आप कार में अक्सर सफर करते हैं। तो आप जानते होंगे कि एयरबैग के कारण जान भी बचती है। लेकिन सफर के दौरान कुछ लापरवाही बरतने पर क्या खतरा होता है। आइए जानते हैं।
कार में सफर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही करना आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। लेकिन ऐसी कौन सी बातें हैं, जिनको ध्यान में नहीं रखने पर दुर्घटना के समय एयरबैग होने के बाद भी आपकी जान पर खतरा हो सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
कार में सीट बेल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सीट बेल्ट नहीं लगाना
कई हादसों में कार सवार सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी भी कार में एयरबैग और सीट बेल्ट साथ मिलकर ही कार सवार को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। हादसे के समय एयरबैग इतनी तेजी से खुलता है, जिससे कार सवार को गंभीर चोट लग सकती है। लेकिन ऐसे समय में सीटबेल्ट ही कार सवार को तेजी से आगे जाने से रोकती है।
बंपर गार्ड लगाना
कार के बंपर को ट्रैफिक में दूसरी कार से बचाने के लिए कई लोग अपनी कार में बंपर गार्ड लगवाते हैं। इससे फायदा होने की जगह हादसे के समय ज्यादा नुकसान होता है। हादसे के समय गार्ड के कारण एयरबैग को खोलने वाले सेंसर यह तय करने में देरी कर देते हैं कि उन्हें कब खुलना है। जिससे कार में सवार लोगों को देरी से एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
ओवरस्पीडिंग करना
सरकार की ओर से हाइवे, एक्सप्रेस-वे के साथ ही शहरों में भी हादसों को कम करने के लिए स्पीड लिमिट तय की हुई है। लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति कार को ओवर स्पीड में चलाता है। तो हादसे के समय एयरबैग खुलने के बाद भी गंभीर चोट लगने के कुछ मामले सामने आए हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि कभी-भी कार को लिमिट से ज्यादा स्पीड में नहीं चलाना चाहिए।