फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TPMS: कार में आफ्टरमार्केट टीपीएमएस लगवाना क्यों है समझदारी भरा कदम, पैसों की बचत के साथ होती है सुरक्षा

Sat, 16 Nov 2024 10:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक सुरक्षित और बेहतर ड्राइविंग के लिए अपने कार के टायरों में पर्याप्त हवा भरकर रखना जरूरी है। आफ्टरमार्केट टीपीएमएस में खर्च करना कैसे फायदेमंद हो सकता है, इस बारे में हम यहां अहम बातें बता रहे हैं।
विज्ञापन
TPMS - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सुरक्षित और बेहतर ड्राइविंग के लिए अपने कार के टायरों में पर्याप्त हवा भरकर रखना जरूरी है। हालांकि, पेट्रोल  पंपों पर या गेज से मैन्युअल जांच करना समय लेने वाला और उबाऊ हो सकता है। यह एक छोटा सा काम है लेकिन इसकी वजह से आप लंबे समय तक टायर के प्रेशर को चेक कराने को नजरअंदाज कर सकते हैं। तो सवाल है इसका समाधान क्या है? टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) इसका एक कारगर समाधान हो सकता है। आफ्टरमार्केट TPMS लगाना टायर के प्रेशर को तुरंत मॉनिटर करने का एक सुविधाजनक तरीका है।
विज्ञापन


आफ्टरमार्केट टीपीएमएस में खर्च करना कैसे फायदेमंद हो सकता है, इस बारे में हम यहां अहम बातें बता रहे हैं।

किफायती
कुछ निर्माताओं द्वारा TPMS बहुत सस्ते दामों पर पेश किए जाते हैं और उन्हें सीधे आपके कार निर्माता से खरीदने की जरूरत नहीं होती है। आपको अलग से डिस्प्ले की जरूरत भी नहीं होती है। और इसके बजाय आप ऐसे डिस्प्ले का विकल्प चुन सकते हैं जो सिर्फ मोबाइल एप्लीकेशन पर जानकारी प्रदर्शित करते हैं। कार डीलरशिप पर दिए जाने वाले सेंसर आमतौर पर आफ्टरमार्केट में मिलने वाले सेंसर से ज्यादा महंगे होते हैं।

सुरक्षा
कम या ज्यादा हवा वाले टायरों पर चलना सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। गलत हवा भरे जाने पर टायर तेज रफ्तार से चलने के दौरान और सबसे अहम बात कि ब्रेक लगाने के दौरान कम प्रदर्शन करते हैं। इससे ब्रेक लगाने की दूरी बढ़ जाती है और ट्रैक्शन कम हो जाता है। TPMS आपको जोखिम भरी स्थितियों से बचने के लिए अलर्ट देता है।

फ्यूल एफिशिएंसी
टायर में अनुशंसित प्रेशन बनाए रखने से आपके इंजन से बेस्ट फ्यूल एफिशिएंसी हासिल करने में भी मदद मिलती है। टायर के प्रेशर में थोड़ी सी भी गिरावट ईंधन की खपत को बढ़ा सकती है। और TPMS आपको इसे कंट्रोल रखने में मदद करता है। इस तरह से इसे लगाकर, आप आखिरकार पैसे बचाते हैं।

टायर की लाइफ
ठीक से हवा न भरे गए टायरों पर गाड़ी चलाने से टायर असमान रूप से घिस सकते हैं और टायर की लाइफ कम हो सकती है। TPMS आपके टायरों को अनुशंसित प्रेशर लेवल पर बनाए रखकर असमय घिसाव से बचने में मदद करता है। यह पंचर या किसी अन्य हवा के रिसाव के मामले में ड्राइवर को सचेत भी करता है। जिससे यूजर को समस्या के बिगड़ने से पहले उसे ठीक करने का समय मिल जाता है। जिससे चालक को अप्रत्याशित रूप से टायर से हवा निकलने से बचाया जा सकता है।

कम्पैटिबिलिटी
ज्यादातर आफ्टरमार्केट टीपीएमएस किट विभिन्न कार मॉडलों के साथ यूनिवर्सिली काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। जो उन्हें काफी वर्सटाइल (बहुमुखी) बनाता है, अगर आप वाहन बदलते हैं या आपके पास एक से ज्यादा कारें हैं। टीपीएमए लगाने के बाद उन्हें सिर्फ एक चीज की जरूरत होती है, वह है टायर को संतुलित करने के लिए काउंटरवेट लगवाना।
विज्ञापन

टायर के तापमान की निगरानी
गर्मियों में अत्यधिक तापमान के कारण हाईवे पर कार के टायर फटने के कई मामले सामने आए हैं। टायर के तापमान के साथ-साथ प्रेशन दिखाने वाला TPMS लगाने से इस समस्या को हल करने में मदद मिलती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी TPMS सिस्टम में तापमान सेंसर नहीं होता है। इसलिए आपको खरीदने से पहले ऐसे वोरिएंट की जांच कर लेनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें