फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABS Vs Non-ABS: ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी में कौन है बेहतर, जानिए सुरक्षा के लिहाज से आपको कौन-सा वाहन चुनना चाहिए

Mon, 26 May 2025 12:04 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ वर्षों में भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की अहमियत बढ़ जाती है। एबीएस (ABS) और नॉन एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम में क्या फर्क है और कौन-सी तकनीक ज्यादा सुरक्षित है, जानिए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
ABS Vs Non-ABS Two Wheelers - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हर दिन सैकड़ों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई मामलों में जान-माल का बड़ा नुकसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां अब सुरक्षा तकनीकों पर खास जोर दे रही हैं। इन्हीं में से एक अहम तकनीक है एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस। हालांकि अभी भी बाजार में कुछ वाहन ऐसे उपलब्ध हैं, जिनमें यह सुविधा नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


क्या है एबीएस और नॉन एबीएस में फर्क
ABS तकनीक अचानक तेज ब्रेकिंग के दौरान पहियों को लॉक होने से रोकता है जिससे वाहन पर नियंत्रण बना रहता है। इसके विपरीत, नॉन एबीएस वाहनों में अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक हो जाते हैं जिससे वाहन फिसल सकता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खराब मौसम या आपात स्थिति में ABS सिस्टम ज्यादा सुरक्षित साबित होता है।
विज्ञापन

ABS सड़क पर फिसलने से बचाता है - फोटो : HMSI
क्या हैं इसके फायदे
ABS से लैस वाहनों में तेज ब्रेकिंग के दौरान फिसलने का खतरा बेहद कम होता है। चालक वाहन पर बेहतर नियंत्रण बनाए रख सकता है और दिशा भी नहीं बदलती। वहीं, नॉन एबीएस वाहनों में ब्रेकिंग के समय संतुलन बिगड़ने की संभावना अधिक होती है।

यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन से भी सस्ता मिलेगा पतंजली का इलेक्ट्रिक स्कूटर? जानिए कितना सच है यह दावा

कैसे करता है काम एबीएस सिस्टम
ABS सिस्टम में कई उपकरण एक साथ काम करते हैं जैसे स्पीड सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) और हाइड्रोलिक कंट्रोल यूनिट। जब चालक ब्रेक लगाता है, तो ECU तुरंत हर पहिए की स्थिति का आकलन करता है और उसके हिसाब से ब्रेकिंग पावर को नियंत्रित करता है। यह प्रक्रिया इतनी तेजी से होती है कि चालक को इसका अंदाजा तक नहीं होता, लेकिन इससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

यह भी पढ़ें: 3, 5 या 10 साल, कब बेच देनी चाहिए पुरानी कार? अच्छा दाम चाहिए तो अपनाएं ये ट्रिक

अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ABS से लैस मॉडल को चुनना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। यह तकनीक न केवल आपकी सुरक्षा बढ़ाती है बल्कि सड़क पर आत्मविश्वास से ड्राइविंग करने में भी मदद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें