देश की दिग्गज टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर TVS Motor ने मार्केट में 2025 TVS Ronin को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ये बाइक इंडियन मार्केट में काफी पॉपुलर है। अब कंपनी ने इसे नए रंगों में पेश किया है। इसके साथ ही बाइक में स्लीक डिजाइन और नए फीचर्स को भी ऐड किया गया है। आइए जानते हैं नई टीवीएस रॉनिन में क्या अपडेट दिए गए हैं।
क्या हैं अपडेट?
अगर बाइक में बदलाव की बात करें, अब यह आकर्षक विजुअल अपडेट के साथ आती है। अब बाइक में नया ब्लैक्ड-ऑउट हेडलाइट सराउंड, नए डिजाइन की सीट और स्लिम रियर मडगार्ड दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने बाइक के टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाब नहीं किया है। कंपनी ने इस बाइक दो नए स्ट्राइकिंग कलर्स के साथ पेश किया है, जिसमें ग्लेशियर सिल्वर और चार्कोल अंबर शामिल हैं।
टीवीएस रॉनिन: इंजन
नई टीवीएस रॉनिन पहले की तरह 225.9सीसी ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आ रही है जो 20.1bhp की मैक्सिमम पावर और 19.93Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
इसमें कम स्पीड में आसान सवारी के लिए ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी), ईजी गियरशिफ्ट के लिए एक असिस्ट और स्लिपर क्लच और बेहतर हैंडलिंग के लिए एक यूएसडी फ्रंट फोर्क की सुविधा है। सेफ्टी की लिए बाइक के टॉप वेरिएंट्स में डुअल चैनल एबीएस फीचर भी मिलता है।