कावासाकी इंडिया ने भारत में Kawasaki Versys 1100 के 2025 एडिशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अपने पुराने वर्जन से 1 लाख रुपये महंगी है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने इस बाइक को बेस मॉडल के साथ S और SE ट्रिम में भी लॉन्च किया है। हालांकि, भारत में यह बाइक केवल स्टैंडर्ड मॉडल में सिंगर कलर के साथ लॉन्च की गई है।
2025 Kawasaki Versys 1100: इंजन
इस बाइक में 1100 सीसी का लिक्विड कूल्ड, इन-लाइन, 4-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 9,000 rpm पर 133 bhp का मैक्सिमम पावर और 7,600 rpm पर 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
2025 Kawasaki Versys 1100: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
नई Versys 1100 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, हैंडलबार-माउंटेड यूएसबी-सी सॉकेट और इलेक्ट्रॉनिक क्रूज़ कंट्रोल की मौजूदगी शामिल है। इसके अलावा, राइडर की सहायता के लिए कई एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें कावासाकी कॉर्नर मैनेजमेंट फंक्शन, इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट, ट्रिपल-मोड कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वाल्व, पावर मोड, इको राइडिंग इंडिकेशन और कावासाकी इंटेलिजेंट एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम शामिल हैं।
कावासाकी ने नई बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में भी सुधार किया है। इसमें अब 260 मिमी का रियर डिस्क और 310 मिमी का डुअल फ्रंट डिस्क दिया गया है। बाइक के फ्रंट में यूएसडी फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक के ईंधन टैंक की क्षमता 21 लीटर है, जबकि मोटरसाइकिल का कर्ब वजन 235 किलोग्राम दर्ज किया गया है।