2025 Triumph Speed Triple 1200 RS
- फोटो : Triumph Motorcycles
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: फीचर्स में मिला हाईटेक टच
2025 मॉडल में सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी में किया गया है। अब व्हीली कंट्रोल (पिछले पहिए के उठने की रोकथाम) को ट्रैक्शन कंट्रोल से अलग कर दिया गया है। जिससे अनुभवी राइडर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन का मौका मिलता है। पहली बार, बाइक में स्टेयरिंग डैम्पर भी लगाया गया है जिससे तेज स्पीड पर या टाइट टर्न्स में बाइक ज्यादा स्टेबल रहती है।
इसके अलावा, ओहलिन्स सस्पेंशन सिस्टम को भी नए EC3 इलेक्ट्रॉनिक यूनिट्स में अपग्रेड किया गया है। जो ऑन-द-फ्लाई यानी चलते समय भी सस्पेंशन सेटिंग्स को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। ये भारतीय सड़कों के लिहाज से पहले से ज्यादा सटीक और आरामदायक हैं।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: सरकार ने 50 प्रतिशत तक घटाया टोल टैक्स, इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल्स