2022 Kawasaki Ninja 650 launched in India : 2022 Kawasaki Ninja 650 (2022 कावासाकी निंजा 650) मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 6.61 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट MY2022 निंजा 650 बाइक ने जिस मॉडल को रिप्लेस किया है उसकी तुलना में यह 7,000 रुपये महंगी हो गई है। मॉडल ईयर अपडेट के साथ बाइक को नए कलर ऑप्शन मिले हैं। नई निंजा 650 को इस साल जून में पेश किया गया था।
इंजन और पावर
इस मोटरसाइकिल में एक 649 cc पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन का इस्तेमाल Z650 स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल में भी किया गया है। यह इंजन स्लिपर क्लच फंक्शन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
लुक में है नयापन
नए अपडेट्स के तौर पर नई 2022 Kawasaki Ninja 650 बाइक में एक अपडेटेड सिग्नेचर लाइम ग्रीन पेंटवर्क मिलता है जो अब लोअर फेयरिंग पर व्हाइट हिंट्स और रेड पिनस्ट्रिप ग्राफिक्स मिलता है। लेकिन इस पहले मिलने वाला पीला हनीकॉम्ब पैटर्न अब मौजूद नहीं है।
इसके अलावा, इसमें मैटेलिक ग्रे और लाइम ग्रीन हाइलाइट्स के साथ पर्ल रोबोटिक व्हाइट कलर स्कीम भी दी गई है। इन अपडेट्स के अलावा मोटरसाइकिल में बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बाइक का एक KRT एडिशन भी उपलब्ध है। यह एडिशन लाइम ग्रीन/एबोनी/पर्ल ब्लिजार्ड व्हाइट पेंट स्कीम में पेश किया गया है।
फीचर्स
मोटरसाइकिल में पहले की तरह फुल-एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप मिलना जारी है। इसका 4.3 इंच का फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
मोटरसाइकिल पर सस्पेंशन ड्यूटी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क मिलता है जो ड्यूल-चैनल ABS के साथ आता है।