2022 Honda Africa Twin Adventure Sports
- फोटो : Honda Motorcycle
Honda Africa Twin Adventure Sports
- फोटो : Honda
कलर ऑप्शन
2022 Africa Twin Adventure Sports मॉडल 2 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी)- मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर में और मैनुअल ट्रांसमिशन- पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई कलर स्कीम में आकर्षक स्ट्राइप्स के साथ उपलब्ध होगी।
कितनी है कीमत
|
Africa Twin Adventure Sports 2022
|
|
वैरिएंट
|
मैनुअल ट्रांसमिशन
|
डीसीटी ट्रांसमिशन
|
|
कलर
|
पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई
|
मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक
|
|
कीमत (एक्स-शोरूम)
|
16,01,500 रुपये
|
17,55,500 रुपये
|
|
गुरुग्राम
|
|
(हरियाणा)
|
इस मौके पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट और सीईओ, अत्सुशी ओगाता ने कहा, "2017 में भारत में अपनी शुरूआत के बाद से 2022 अफ्रीका ट्विन ने भारत में एडवेंचर राइडिंग को नए आयाम दिए हैं। इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स राइडरों को उनकी मनपसंद रोमांचक राइड के लिए प्रेरित करती है। इस नए मॉडल की बुकिंग शुरू हो गई है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए आने वाला साल नए अनुभवों, उत्साह और नई खोजों से भरपूर होगा!"
भारत में नई 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जिन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए एक्सप्लोर किया जा सकता है। खास बात यह है कि एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी का उत्साह भी इस दिशा में लगातार बढ़ रहा है। डकार रैली डीएनए के साथ अफ्रीका ट्विन ट्राइब भारत में तेजी से बढ़ रही है, और अपनी बेजोड़ क्षमता का आनंद उठा रही है। अब 2022 अफ्रीका ट्विन के साथ, एडवेंचर का जोश और अधिक बढ़ने के लिए तैयार है।"