फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुईं Toyota Innova Crysta और Fortuner, जानिए नई कीमतों के बारे में

Wed, 03 Jun 2020 06:11 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Toyota Innova and Toyota Fortuner - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली Toyota Innova Crysta और Toyota Fortuner की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। टोयोटा ने इसी साल की शुरुआत में BS6 इंजन के साथ Toyota Innova Crysta को उतारा था। इस साल जनवरी महीने तक कंपनी अभी तक इनोवा की नौ लाख यूनिट्स बेच चुकी है। कंपनी ने इनोवा को 2005 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन

25 से 61 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी

कंपनी ने नई BS6 Toyota Crysta की कीमतों में 25 हजार से 61 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई क्रिस्टा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये हो गई है। क्रिस्टा के एंट्री लेवल मॉडल्स में 25 से 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक  GX की कीमतें 61 हजार रुपये बढञाई गई हैं। वहीं बाकी के वैरिएंट्स में 44 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

इनोवा में AdBlue टेक्नोलॉजी

बीएस6 इंजन वाली 2020 Toyota Innova Crysta को 2.4 लीटर डीजल और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया था। वहीं कंपनी ने 2.8 लीटर डीजल इंजन को बंद कर दिया था। नई इनोवा में AdBlue टेक्नोलॉजी दी गई है, साथ ही सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल जैसे फीचर दिए गए हैं। ये फीचर सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।

नई कीमतें (एक्स-शोरूम)

वैरिएंट

कीमतें

2.4 G  डीजल 16,44,000  - 16,49,000
2.4 G+ डीजल 17,09,000 - 17,14,000
2.4 GX डीजल 17,47,000 - 17,52,000
2.4 GX AT डीजल 18,78,000 - 18,83,000
2.4 VX डीजल 20,89,000 - 20,94,000
2.4 ZX डीजल 22,43,000
2.4 ZX AT डीजल 23,63,000
2.7 GX  पेट्रोल 15,66,000 - 15,71,000
2.7 GX AT पेट्रोल 17,02,000 - 17,07,000
2.7 VX पेट्रोल 19,00,000
2.7 ZX AT पेट्रोल 21,78,000
 
 
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर 48 हजार रुपये तक महंगी

वहीं कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। टोयोटा ने BS6 इंजन के साथ नई फॉर्च्यूनर इस साल फरवरी में लॉन्च की थी। तब कंपनी ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। फॉर्च्यूनर की कीमतों में 48 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ननई फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत 28.66 लाख रुपये से 34.43 लाख रुपये तक हो गई है। वहीं पुरानी फॉर्च्यूनर कीमत 28.18 लाख रुपये से 33.95 लाख रुपये के बीच थी।

वैरिएंट

पुरानी कीमत

नई कीमत

4×2 MT पेट्रोल 28.18 लाख 28.66 लाख
4×2 AT पेट्रोल 29.77 लाख 30.25 लाख
4×2 MT डीजल 30.19 लाख 30.67 लाख
4×2 AT डीजल 32.05 लाख 32.53 लाख
4×4 MT डीजल 32.16 लाख 32.64 लाख
4×4 AT डीजल पुरानी कीमत नई कीमत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें