फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

270 km की माइलेज देने वाली यह कार महज 35 मिनट में होती है 80 प्रतिशत चार्ज

Thu, 11 Jul 2019 01:29 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2020 MINI Cooper SE electric - फोटो : Social
विज्ञापन

BMW की नई MINI Cooper SE से पर्दा उठ चुका है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है और इसका इंतजार काफी समय से हो रहा है। BMW i3 के बाद MINI Cooper SE पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है,  लेकिन यह भी उसी प्लेटफार्म पर बनी है जिस पर i3 बनी है। इसका डिजाइन भी MINI Cooper S से काफी मिलता जुलता भी है।

विज्ञापन

270 किलोमीटर की माइलेज

Mini Cooper SE - फोटो : Social
नई Mini Cooper SE  एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है और इसमें 32.6 kWh की बैटरी लगी है। यह 184 bhp की पावर और 270Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 100 kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 7.3 सेकंड का समय लगता है। जबकि 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ने में 3.9 सेकंड का समय लगता है। फुल चार्ज में यह 235 से 270 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है।
विज्ञापन

35 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज

2020 MINI Cooper SE electric - फोटो : social
BMW का दावा है कि 35 मिनट में यह कार 80 प्रतिशत तक चार्ज (50 kW तक) होती है जबकि स्टैंडर्ड चार्जिंग की वजह से 2 घंटे 30 मिनट में 11 kW चार्ज होती है जोकि करीब 80 प्रतिशत तक ही है। इलेक्ट्रिक Mini के लिए चार्जिंग कनेक्शन के तौर पर Type 2 और CCS Combo 2 प्लग्स दिए हैं, जिसमें AC और DC चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि निकट भविष्य में जो भी कारें बाजार में आयेंगी वो सब इससे भी ज्यादा फास्ट चार्जिंग की सुविधा से लैस होंगी। नई 2020 Mini Cooper SE का सीधा मुकाबला Nissan Leaf से माना जा रहा है।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें