फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में इन 5 कारों ने दिखाया अपना जलवा

Fri, 19 Apr 2019 05:17 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New York International Auto Show
विज्ञापन

19 से 28 अप्रैल तक अप्रैल तक चलने वाले न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में इस बार 11 कारों की वर्ल्ड लॉन्चिंग हुई है। इससे पहले दो दिन मीडिया के लिए आयोजित किये थे। इस ऑटो शो की शुरुआत 1900 में हुई थी। आइये डालते हैं उन गाड़ियों पर एक नजर जिन्होंने इस ऑटो शो में अपना जलवा दिखाया ।

विज्ञापन

 

Kia हाबानी

किया मोटर्स ने इस ऑटो शो में अपनी नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ‘हाबानीरो’ को पेश किया है। इस कार की खास बात यह है कि इसमें रियर व्यू मिरर की जगह आई ट्रैकिंग सिस्टम है। ड्राइवर जैसे ही मिरर वाली जगह पर नजर डालेगा, उसके सामने गाड़ी के पीछे की इमेज आ जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत के बारे कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
 

Kia स्टिंगर जीटीएस

न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में किया ने स्टिंगर जीटीएस मॉडल को पेश किया है । इस कार में ड्राइविंग के तीन मोड हैं।  इसमें कंफर्ट मोड में 60%, स्पोर्ट्स मोड में 80% और ड्रिफ्ट मोड में 100% पावर रियर व्हील्स में जाती है। कंपनी इस मॉडल की सिर्फ 800 यूनिट्स ही बनाएगी। इस कार की कीमत 32 लाख रुपए है। 
 
 
 
 
 
 
 

पोर्शे 911 स्पीडस्टर 

पोर्शे के इस कार में 4 लीटर का दमदार इंजन लगा है जो 502 एचपी की पावर देता है। महज 3.8 सेकंड में यह कार 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी इस मॉडल की सिर्फ 1,948 कारें बनाएगी। इस कार की  कीमत करीब 2 करोड़ रुपए के आस-पास हो सकती है। 
 

 

मर्सिडीज जीएलएस

मर्सिडीज की नई जीएलएस की ग्लोबल लॉन्चिंग की है। बाजार में यह कार अगले साल बाजार में आएगी। इंजन की बात करें तो इसमें 4 लीटर का 580 4मेटिक इंजन लगा है। सिर्फ 5.2 सेकंड में यह कार 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। 
 
विज्ञापन

जेनेसिस मिंट

इस ऑटो शो में कुछ ऐसी कॉन्सेप्ट कारें भी पेश की  गई हैं  लेकिन वो कारें कभी फाइनल मॉडल के रूप में सड़कों पर नहीं आती हैं। जेनेसिस की इलेक्ट्रिक मिंट कॉन्सेप्ट भी ऐसी ही कार है। इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसका इंटीरियर है जोकि किसी साइंस फिक्शन से कम नहीं लगता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें