फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने लांच की नई सुपर बाइक, पलक झपकते ही पकड़ लेती है 100 की रफ्तार

Mon, 22 Apr 2019 04:37 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda CBR650R
विज्ञापन
Honda Motorcycle & Scooter India ने मिडलवेट सेगमेंट अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक CBR650R लांच कर दिया है। इस साल फरवरी में भारत के 22 शहरों में मौजूद Honda Wing डीलरशिप्स पर 15,000 रुपये से इस बाइक की बुकिंग शुरू की थी। आपको बता दें 2018 EICMA शो में सबसे पहले इस बाइक को पेश किया था।
विज्ञापन

 

 

कीमत और कलर

Honda CBR650R दो कलर ऑप्शन- ग्रांड प्रिक्स रेड और गनपाउडर ब्लैक मैटालिक में उतारी गई है। इस बाइक की कीमत 7.70 लाख रुपये रखी गई है। और यह बाइक भारत में मौजूदा होंडा के 23 डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी ।
 
 

इंजन और फीचर्स

बात इंजन की करें तो इस बाइक में 4 सिलिंडर वाला 649cc लिक्विड कूल्ड फोर-सिलेंडर, DOHC 16-वाल्व वाला वाला इंजन लगा है जो 87 बीएचपी की पावर और 60एनएम का टार्क देता है। इसके साथ ही इसमें असिस्ट/स्लिपर क्लच और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिया गया है जो कि रियर व्हील ट्रैक्शन को मेंटेन करता है और यह राइडर्स के हिसाब से स्विच ऑफ भी किया जा सकता है। डुअल चैनल ABS के साथ यह बाइक हर तरफ की सड़कों पर बेहतर कंट्रोल करती है बाइक में गजब का बैलेंस दिया है, रात में बेहतर रोशिनी के लिए इसमें डुअल हेडलैंप के साथ फुल LED लाइटिंग दी गई है साथ ही इसमें डिजिटल LCD डिस्प्ले भी दी गई है।
 
 
विज्ञापन

कंपनी ने क्या कहा?

एचएमएसई के सेल्स एवं मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि कंपनी ने पिछले सप्ताह ही भारत में प्रीमियम बिग बाइक बिजनेस वर्टिकल होंडा बिगविंग स्थापित करने की घोषणा की थी। सीबीआर650आर के लांच के साथ कंपनी के मॉडलों में विस्तार हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें