फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10,000 किमी या 1 साल: कार सर्विसिंग को लेकर कंफ्यूज हैं? जानें सही समय और देरी करने के बड़े नुकसान

Sat, 14 Mar 2026 11:00 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Service Interval Guide 2026: नई कार तो ले ली, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसकी सर्विसिंग का असली गोल्डन रूल क्या है? कई लोग सोचते हैं कि कम चलने वाली गाड़ी को सर्विस की जरूरत नहीं होती, जबकि एक्सपर्ट्स  का मानना है कि समय की पाबंदी किलोमीटर से ज्यादा जरूरी है। जानें  मारुति से लेकर टाटा तक, कंपनियां क्यों 'जो पहले पूरा हो' की सलाह देती हैं? इस रिपोर्ट में समझें समय पर सर्विसिंग कराने और सुरक्षित ड्राइविंग के आसान टिप्स।
 
विज्ञापन
Car Service - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई कार खरीदने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गाड़ी की सर्विस आखिर कब करानी चाहिए। 10 हजार किलोमीटर चलने के बाद या एक साल पूरा होने पर। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि कार की बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी उम्र के लिए सही समय पर सर्विस कराना बेहद जरूरी होता है। अगर समय पर सर्विस नहीं कराई जाए तो इंजन और गाड़ी के दूसरे जरूरी पार्ट्स पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे आगे चलकर महंगे रिपेयर की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कार निर्माता
अधिकांश ऑटो कंपनियां सलाह देती हैं कि कार की सर्विस 10 हजार किलोमीटर या एक साल के अंदर जरूर करानी चाहिए, जो भी पहले पूरा हो जाए।  भारत में प्रमुख कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, ह्यूंदै मोटर कंपनी और टाटा मोटर्स भी इसी तरह का सर्विस शेड्यूल सुझाती हैं।अगर आपकी कार एक साल के भीतर 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल जाती है, तो 10 हजार किमी पर सर्विस करा लेनी चाहिए। वहीं अगर गाड़ी कम चली है लेकिन एक साल पूरा हो गया है, तब भी सर्विस जरूरी मानी जाती है।

ये भी पढ़े: अब लग्जरी कार खरीदना पड़ेगा महंगा: मर्सिडीज-बेंज ने किया कीमतों में इजाफे का एलान, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?
विज्ञापन


कम चली कार की भी क्यों जरूरी है सर्विस
कई लोग सोचते हैं कि अगर कार कम चली है तो सर्विस कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह धारणा सही नहीं है। क्योंकि समय के साथ इंजन ऑयल की गुणवत्ता कम होने लगती है, एयर फिल्टर और ऑयल फिल्टर गंदे हो सकते हैं और ब्रेक ऑयल और कूलेंट का असर घट सकता है। इसलिए भले ही कार ज्यादा न चली हो, लेकिन एक साल के बाद सर्विस कराना जरूरी होता है।

कार सर्विस के दौरान क्या-क्या चेक होता है
कार की नियमित सर्विस के दौरान कई चीजों की जांच की जाती है ताकि गाड़ी सुरक्षित और स्मूद चलती रहे। सर्विस में आमतौर पर ये काम किए जाते हैं:
  • इंजन ऑयल बदलना।
  • ऑयल फिल्टर और एयर फिल्टर की जांच।
  • ब्रेक सिस्टम की जांच।
  • बैटरी की स्थिति चेक करना।
  • टायर प्रेशर की जांच।
  • इसके अलावा सस्पेंशन, कूलेंट लेवल, वाइपर, लाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी चेक किए जाते हैं।
ये भी पढ़े:  ईरान-इस्राइल युद्ध से गहराया तेल संकट: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट
विज्ञापन


समय पर सर्विस कराने के फायदे
अगर कार की सर्विस सही समय पर कराई जाए तो कई फायदे मिलते हैं:
  • इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है।
  • माइलेज अच्छा मिलता है।
  • अचानक खराबी आने की संभावना कम होती है।
  • भविष्य में महंगे रिपेयर से बचाव होता है।
  • इसके अलावा रीसले वैल्यू भी बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें