फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लग्जरी कार खरीदना पड़ेगा महंगा: मर्सिडीज-बेंज ने किया कीमतों में इजाफे का एलान, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?

Fri, 13 Mar 2026 05:13 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mercedes-Benz Price Hike India: भारत में लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट है। जर्मन कार कंपनी ने मर्सिडीज-बेंज ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी की इसकी पीछे क्या मंशा है और कितने बढ़ेंगे दाम आइए जानते हैं।
विज्ञापन
मर्सिडीज-बेंज लोगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : मर्सिडीज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी के बाद अब मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। कंपनियों ने बढ़ती लागत और मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को इसकी मुख्य वजह बताया है।

1 अप्रैल से लागू होगी नई कीमतें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 1 अप्रैल से अपने पूरे पोर्टफोलियो में लगभग 2% तक कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लेना जरूरी हो गया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) ब्रेंडन सिस्सिंग ने बताया कि, "1 अप्रैल से हम अपने पूरे पोर्टफोलियो पर करीब 2 प्रतिशत का प्राइस करेक्शन लागू करेंगे।"

यूरो के मुकाबले रुपये की कमजोरी बनी वजह

कंपनी के अनुसार इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह रुपये का यूरो के मुकाबले लगातार कमजोर होना और उत्पादन से जुड़ी लागत में बढ़ोतरी है। इससे आयातित कंपोनेंट्स और अन्य खर्च बढ़ गए हैं, जिसका असर कीमतों पर पड़ रहा है। ब्रेंडन सिस्सिंग ने कहा कि कंपनी हमेशा कोशिश करती है कि बढ़ती लागत का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े, लेकिन बिजनेस को टिकाऊ बनाए रखने के लिए कभी-कभी कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो जाता है।

ऑडी ने भी किया कीमत बढ़ाने का एलान

मर्सिडीज-बेंज से पहले ऑडी India ने भी घोषणा की थी कि वह 1 अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि यह फैसला इनपुट कॉस्ट बढ़ने और मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए लिया गया है।

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

कीमतों में यह बढ़ोतरी पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी। ऐसे में लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए मार्च के अंत तक बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि उसके बाद कारों की कीमतें बढ़ जाएंगी। हालांकि कंपनियों का कहना है कि वे ग्राहकों पर असर कम से कम रखने की कोशिश कर रही हैं और भविष्य में भी बेहतर प्रोडक्ट और प्रीमियम अनुभव देने पर ध्यान बनाए रखेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें