फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्षत्र क्या होते हैं? अश्विनी नक्षत्र में पैदा होने वाले जातकों के बारे में जानिए...

Tue, 14 Apr 2020 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योतिषशास्त्र में नक्षत्रों की भूमिका
विज्ञापन

नक्षत्र क्या होते हैं

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। नक्षत्रों के प्रभावों से ही किसी के व्यक्तित्व का पता चलता है। पंचांग की गणना में नक्षत्र का विशेष योगदान है। शास्त्रों में कुल मिलाकर 27 नक्षत्र होते हैं। नक्षत्रों की गणना से ही किसी विषय की सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण और भविष्ववाणियां की जाती है। नक्षत्र के असर से किसी व्यक्ति के जीवन में काफी बदलाव आता है। हर नक्षत्र में कुछ न कुछ विशेषता जरूर  होती है। नक्षत्रों को अनुकूल बनाने के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। सभी 27 नक्षत्रों में आज हम बात करेंगे पहले नक्षत्र अश्विनी की।

- अश्विनी नक्षत्र का स्वामी केतु ग्रह है।

- इस नक्षत्र के देवता अश्विनी कुमार है।

- अश्विनी नक्षत्र में पैदा होने वाले जातक काफी ऊर्जावान, मेहनती और जोश से भरपूर होते हैं।

- इस अश्विनी नक्षत्र के जातकों को बड़े और कठिन कार्यों को करने में आनंद आता है।

- साहसी और निडर स्वभाव के कारण इस नक्षत्र में पैदा होने लोग किसी भी काम को करने में घबराते नहीं हैं।

- शिक्षा के मामले में इस नक्षत्र के लोग काफी आगे रहते हैं। ये लोग पुलिस विभाग, सेना, गुप्तचर विभाग, इंजीनियरिंग और  अध्यापन के क्षेत्र में ज्यादा सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

अश्विन नक्षत्र
अश्विन नक्षत्र ज्योतिष शास्त्र में सबसे पहला और अहम माना जाता है। अगर आप अश्विन नक्षत्र वाले हैं तो आप बहुत ऊर्जावान और सक्रिय होंगे। अश्विन नक्षत्र वाले व्यक्ति बेहद महत्वाकांक्षी और बेचैन प्रकृति के होते हैं। हर काम जल्दबाजी में करना चाहते हैं और उसका नतीजा भी जल्दी से जल्दी चाहते हैं। कुछ रहस्यमय प्रकृति के होते हैं पहले काम कर लेते हैं, बाद में उसके बारे में सोचते हैं। इसलिए कई बार उन्हें कामकाज में नाकामयाबी भी मिलती है, लेकिन लगातार कोशिश करते रहने की वजह से ऐसे लोग आगे भी तेजी से बढ़ते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा होता है और परिवार में समृद्धि रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें