Wednesday remedy in Astrology: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस दिन बुध ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, गणित, वाणिज्य, बैंकिंग, त्वचा और वाणी का कारक माना जाता है। इनका सीधा सम्बन्ध हमारी बुद्धि और तर्कशक्ति से है। जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होते हैं, वे काफी समझदार, तर्क-वितर्क में कुशल और अपनी बातों को बेहतर तरीके से रखने वाले होते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में बुध देव कमजोर होते हैं, उन्हें अक्सर तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे जातकों में स्वास्थ्य संबंधी, कमजोर दिमाग और वाणी संबंधी दोष पाया गया है। आइए जानते हैं बुध देव को मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए।