फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: फटे जूते पहनने से पैदा हो सकती है आर्थिक परेशानियां, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय

Sat, 06 Dec 2025 10:11 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फटे जूते पहनना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह दरिद्रता, नकारात्मक ऊर्जा और भाग्य में बाधा लाता है, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं और व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
फटे जूते पहनना अशुभ - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Torn Shoes:  व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ो के साथ उसके जूतों से भी होती है। कोई कितने भी अच्छे कपड़े पहन ले, अगर जूते ठीक नहीं है तो उसका व्यक्तित्व निखर के नहीं आता। कपड़ो के साथ जूते व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का काम करते हैं पर वास्तु के अनुसार कई बार जूते से जुड़ी एक गलती व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है। फटे जूते पहनना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह दरिद्रता, नकारात्मक ऊर्जा और भाग्य में बाधा लाता है, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं और व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी फटे जूते पहनने की गलती कर रहे हैं तो वास्तु के इन विशेष नियमों को जरूर जान लें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
फटे जूतों से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe stock
उधड़े हुए, फटे और गंदे जूते पहनकर अगर कोई रोजगार की तलाश करता है या कोई बहुत जरूरी काम पर निकलता है तो उसे सफलता मिलने की संभावना ना के बराबर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
फटे जूते पहनना अशुभ - फोटो : Adobe stock
फटे या गंदे जूते-चप्पल पहनने से आपकी छवि तो खराब होगी ही वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शनि, राहु-केतु भी खराब होंगे। जो जीवन में रुकावटें पैदा कर सकते हैं।
 

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी न रखें ये पौधे, जानें इसके अशुभ प्रभाव


Vastu Tips For Kitchen: रसोई में रखें इन बातों का विशेष ध्यान, बना रहेगा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद

4 of 5
फटे जूते पहनना अशुभ - फोटो : adobe stock
फटे जूते पहनने से आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फटे जूते पहनना अशुभ - फोटो : adobe stock
जूते से जुड़ी इन बातों का भी रखें ध्यान 

1. कभी भी गिफ्ट में मिले हुए जूते नहीं पहनने चाहिए, ऐसा करने से शनि खराब होता है। 

2. जूते न तो किसी को गिफ्ट करने चाहिए और न ही लेने चाहिए। 

3. फटे हुए जूते पहनने से फिजूलखर्ची के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें