फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी न रखें ये पौधे, जानें इसके अशुभ प्रभाव

Fri, 05 Dec 2025 12:22 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips In Hindi:  घर में पौधे लगाने से घर की सुंदरता के साथ-साथ घर की हवा भी शुद्ध होती है। घर में लगे पौधे सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-शांति व धन भी लाते है। वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे पौधे घर में अशांति या तनाव की वजह बन सकते हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
घर में भूलकर भी न रखें ये पौधे - फोटो : Amar Ujala
Unlucky Plants For Home:  घर में कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी माहौल में भारीपन महसूस होता है। शारीरिक और आर्थिक दिक्कतें होने लगती हैं। घर में सकारात्मकता और सुख-शांति बनी रहे ये कौन नहीं चाहता। लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से भी परिवार के सदस्यों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि हमारे आसपास की वस्तुएं, विशेष रूप से पौधे न केवल वातावरण को प्रभावित करते हैं, बल्कि हमारी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर डालते हैं। जहां कुछ पौधे सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आते हैं, वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ये पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं। आइए जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
कांटेदार पौधे - फोटो : Freepik
(नुकीले कांटेदार पौधे)

कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस, गुलाब, बबूल को घर के भीतर लगाना नुकसानदायक होता है। वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर घर के वातावरण को भारी बना देते हैं। इससे परिवार के लोगों को बीमारियों, मानसिक तनाव और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पौधे से जुड़ा वास्तु - फोटो : Adobe stock
दूध निकलने वाले पौधे

कुछ पौधे जैसे आक, कनेर आदि से दूध जैसा सफेद रस निकलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे पौधे घर में रखने से मानसिक अशांति, आर्थिक संकट और अस्वस्थता का वातावरण बनता है। ये पौधे न केवल घर की सुंदरता को कम करते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। 
 

Vastu Tips For Kitchen: रसोई में रखें इन बातों का विशेष ध्यान, बना रहेगा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद


Vastu Tips: रात में सोते समय साथ रखें ये 4 चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और सकारात्मकता

4 of 5
बोनसाई पौधा - फोटो : Adobe stock
बोनसाई पौधे

बोनसाई का पौधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ रखरखाव में भी आसान होता है। वास्तु के अनुसार, ये पौधे प्रतीकात्मक रूप से विकास और प्रगति को रोकते हैं। घर में बोनसाई पौधा लगाने से जीवन में मानसिक तनाव, रिश्तों में दूरी और तरक्की में रुकावटें बढ़ सकती हैं। 

मेहंदी का पौधा

मेहंदी का पौधा सुगंधित और लाभकारी होने के बावजूद घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसके कारण घर में मानसिक अस्थिरता, स्वास्थ्य समस्याएं और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकारात्मक पौधे - फोटो : adobe stock
इमली का पेड़

इमली का पेड़ अपने खट्टे-मीठे स्वाद वाले फल के लिए जाना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे घर के समीप नहीं होना चाहिए। बता दें कि इसे शनि और राहु जैसे ग्रहों से जोड़ा गया है, जो कलह और बाधाओं का संकेत देते हैं। इमली का पेड़ घर के वातावरण में दरिद्रता और मानसिक अशांति लाने वाला माना जाता है। जिसके कारण परिवार में अनबन, अशांति और तनाव बढ़ सकता है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें