फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: रसोई में इन 3 चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, कंगाल होने तक की आ सकती है नौबत

Sun, 19 May 2024 05:25 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर आपने देखा होगा कि किचन में काम करते समय कुछ न कुछ सामान नीचे गिर जाता है और ऐसा होना बहुत सामान्य है। मगर वास्तु शास्त्र में कुछ खास चीजों का गिरने को अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
किचन वास्तु - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर इंसान के रोजमर्रा की जिंदगी में कई समस्याएं होती हैं। वास्तु शास्त्र में लगभग हर परेशानी का कोई न कोई उपाय बताया गया है। डेली लाइफ में हर इंसान को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें वास्तु दोष लग सकता है, जिसका सीधा असर परिवार के किसी भी सदस्य के स्वास्थ्य पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो घरों में सुख समृद्धि लाने के लिए दिशाओं और ऊर्जा के सिद्धांतों का उपयोग करता है। वास्तु शास्त्र का मानना है कि घर में मौजूद हर वस्तु और हर स्थान का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। रसोई घर, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां भोजन बनाया जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि किचन में काम करते समय कुछ न कुछ सामान नीचे गिर जाता है और ऐसा होना बहुत सामान्य है। मगर वास्तु शास्त्र में कुछ खास चीजों का गिरने को अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का संकेत हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि किन-किन चीजों के गिरना आपके आमदनी और स्वास्थ्य के लिए अपशगुन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों का तेल का गिरना
किसी भी सब्जी को बनाते समय ज्यादातर लोग सरसो के तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए लगभग सभी किचन में सरसो का तेल मौजूद होता है। ऐसे में किचन में सरसो के तेल का गिरना बहुत सामान्य घटना है। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार सरसो के तेल का गिरना अशुभ परिणाम का संकेत हो सकता है। सरसों का तेल शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू धर्म में सरसो के तेल को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए अगर आपसे बार बार सरसो का तेल गिरता है तो ये शुभ संकेत नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह से व्यक्ति को शनि से संबंधित कई परेशानियों घेर सकती हैं.

दूध का उबलते समय गिरना
हम बचपन से ही घरों में देखते आएं हैं कि मां किचन में दूध रख कर कोई काम करती हैं और थोड़ी देर बाद पता चलता है कि दूध गिर गया है। लगभग सभी लोगों के पास किचन में उबलते हुए दूध से जुड़ा कोई न कोई किस्सा जरूर होगा। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि किचन में दूध का उबलते हुए गिरना बहुत आम बात है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी घटनाओं का बार बार होना घर में समस्याओं का संकेत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए अगर आपके किचन में बार बार दूध गिरता है तो यह आपको कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है। उबालते समय दूध को गिरने से बचाने का सबसे अच्छा उपाय है कि आंच पर दूध से भरे हुए बर्तन के ऊपर करछुल रख दें।

नमक का गिरना
दुनिया में शायद ही कोई किचन होगा जहां नमक का इस्तेमाल नहीं होता है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि लगभग हर रसोई घर में नमक मौजूद होता है। ऐसे में किचन में नमक का गिरना बहुत आम बात है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है। इसलिए अगर किचन में बार-बार नमक गिरता है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें