फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु: ऑफिस टेबल पर रखे ये पौधे भी बिगाड़ सकते हैं करियर, तरक्की में आ सकती हैं रुकावटें

Thu, 26 Nov 2026 10:13 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips: ऑफिस का वातावरण और वहां मौजूद सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के काम और करियर को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि कई लोग अपने वर्कस्पेस को सुंदर बनाने के लिए डेस्क पर छोटे-छोटे पौधे रखते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को ऑफिस टेबल पर रखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इनका गलत चुनाव तरक्की और कामकाज में बाधाएं पैदा कर सकता है। 

विज्ञापन
ऑफिस डेस्क में पौधे रखने के वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Office Table Plants: ऑफिस डेस्क को सुंदर और व्यवस्थित रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग काम के दौरान ताजगी और सुकून महसूस करने के लिए अपनी टेबल पर छोटे-छोटे पौधे भी रखते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में हर पौधे को ऑफिस डेस्क पर रखना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि कुछ पौधे कार्यस्थल पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं और करियर की तरक्की में बाधा बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार ऑफिस डेस्क पर किन पौधों को रखने से बचना चाहिए।

विज्ञापन




ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे



1. कैक्टस पौधा
कैक्टस के नुकीले कांटे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कभी भी कैक्टस का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह आपके कार्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल तनाव और दुर्भाग्य ला सकता है। 



2. एलोवेरा प्लांट
एलोवेरा प्लांट मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। एलोवेरा के कांटेदार होने से वास्तु शास्त्र में इसके बहुत नुकसान भी हैं। वास्तु के अनुसार इसे ऑफिस डेस्क पर रखने से आपके कार्यक्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन




धन प्राप्ति और तरक्की के लिए जरूर करें तेज पत्ते से जुड़े ये वास्तु उपाय, चमक उठेगी किस्मत



वास्तु टिप्स: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, रिश्तों में आ सकती है दरार



3. बांस का पौधा
बांस का पौधा शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, नुकीले किनारों वाले बांस के पौधों को रखने से सफलता में बाधा आ सकती हैं। साथ ही यह आपकी मानसिक शांति को भी प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसे ऑफिस डेस्क पर न रखें। 



4. तुलसी पौधा

तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी लाता है। वास्तु के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कभी भी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके रखरखाव पर काफी ध्यान दिया जाता है। ऐसे में ऑफिस में इसे रखने पर लापरवाही हो सकती है। इससे कार्य में बाधाएं व नकारात्मकता आ सकती है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें