फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Study Room: वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में करें ये बदलाव, पढ़ाई में नहीं होगी दिक्कत

Fri, 07 Jun 2024 05:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vastu Tips For Study Room - फोटो : freepik
विज्ञापन

Vastu Tips For Study Room: हम सभी के जीवन में वास्तु की अहम भूमिका होती है। इसके नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही कई दोषों से भी मुक्ति मिलती हैं। वास्तु शास्त्र में घर, रहन-सहन, खान-पान के तौर तरीके आदि सभी का उल्लेख है। सभी को इसके नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती हैं। खासतौर पर विद्यार्थियों को वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। 

विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए एक अच्छे वातावरण की जरूरत होती हैं। इसकी सहायता से पढ़ाई में एकाग्र होने में आसानी होती है। हालांकि, कई बार अधिक प्रयास के बाद भी पढ़ाई में मन नहीं लग पाता है। धीरे-धीरे ये चीजें मानसिक तनाव का कारण बनती है, जिसका असर भविष्य पर हो सकता है। ऐसे में हमेशा स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाली जगह पर वास्तु से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए। इससे पढ़ाई करने में मन लगता है और सकारातम्क ऊर्जा का संचार होता है। इसी कड़ी में आइए स्टडी रूम से जुड़े वास्तु नियमों को जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में करें ये बदलाव
 
  • वास्तु के अनुसार बच्चों की पढ़ाई की टेबल दक्षिण दिशा में होनी चाहिए, ताकि पढ़ाई के दौरान मुंह उत्तर, पूर्व अथवा उत्तर-पूर्व में रहे। इस दिशा में मुंह होने से छात्र एकाग्रचित्त रहता है।
  • चमेली का पौधा स्टडी रूम में रखने से तनाव दूर होता है। कमरे में इस पौधे के होने से विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई पर ध्यान लगा पाते हैं।
  • वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में गणेश जी की फोटो लगानी चाहिए। यदि बच्चे रोजाना उनकी पूजा करते हैं, तो बुद्धि में वृद्धि होती है और याददाश्त बढ़ती है।
  • स्टडी रूम में गंदगी होने से पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार स्टडी रूम हमेशा साफ होना चाहिए। साथ ही बच्चों को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई जरूर करनी चाहिए। 
  • जीवन में रंगों का अधिक महत्व होता है, इसलिए स्टडी रूम में दीवारों को उचित और प्रेरणादायक रंगों से रंगना चाहिए। सही रंग के चयन से मन प्रेरित होता है।
  • वास्तु के अनुसार अध्ययन कक्ष के पास शौचालय नहीं होना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। इसके अलावा पढ़ाई से भी मन भटकता है।
  • वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में प्राकृतिक प्रकाश पर्याप्त स्तर में होना चाहिए। कमरे में खिड़कियां जरूर होनी चाहिए, इससे सूर्य की रोशनी आती है, जो मन को शांत करती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें