वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घर में सभी चीजें वास्तु में बताए गए नियमों के आधार रखी हुई होती हैं तो वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है। घर के अंदर और आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहने पर व्यक्ति की तरक्की और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। वास्तु में दिशाओं का विशेष स्थान होता है। घर में कई तरह के पेड़-पौधें लगाए जाते हैं मान्यता है घर में पौधे लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन लगाने पर पर व्यक्ति का आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु में पौधों को रखने के लिए कुछ विशेष दिशा होती है। अगर पौधे घर की सही दिशा में न रखे जाएं तो यह सकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं। वास्तु में मनी प्लांट के पौधे का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में होता है वहां पर कभी कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। आइए जानते है वास्तु में मनी प्लांट के रखने की सही दिशा क्या होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को कभी भी भूलकर उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिशा के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं जो सुख,वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह के विरोधी होते हैं। इसलिए इस दिशा में अगर मनी प्लांट का पौधा लगा रखा है तो सकारात्मक असर नहीं होता है।