वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को खत्म करने के लिए कई तरह के नियम और उपाय दिए गए हैं। वास्तु के नियमों का पालन करने पर घर में फैली हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। आइए जानते हैं घर में किन-किन चीजों के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना होता है।
- वास्तु के अनुसार, घर में कभी किचन और बाथरूम को सटे हुए नहीं बनवाना चाहिए। किचन और बाथरूम के पास-पास होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
- अगर मजबूरी में बाथरूम और किचन दोनों ही पास-पास बना हुआ हो तो इस बात का ध्यान रखें कि बाथरूम का दरवाजा इस्तेमाल करने के बाद हमेशा बंद होना चाहिए। ऐसे करने से किचन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश कम हो जाता है।
- इसके अलावा कभी भी घर के मुख्य दरवाजे कांटेदार, दूध निकलने वाले पौधे नहीं लगना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा जल्दी से प्रवेश होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर तुलसी, मनी प्लांट या शमी का पौधे लगाना बहुत ही शुभ रहता है। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी भी आग और पानी दोनों को पास-पास में नहीं रखना चाहिए। इसमें से एक अग्नि तत्व और दूसरा जल तत्व है। ऐसे में इन दोनों को ही अलग-अलग स्थान पर रखना चाहिए।
- घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर घर में लगे मकड़ी के जाले, कबाड़ और बेकार चीजों को घर से निकालते रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।