कुबेर यंत्र का प्रयोग
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कुबेर यंत्र स्थापित करने से जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। कुबेर यंत्र धन और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसे में घर में पूजा स्थल पर कुबेर यंत्र जरूर रखें और इसकी दिशा उत्तर में शुभ मानी जाती है।
घर में घंटी लगाएं
हिंदू धर्म में घंटी रखने और नियमित रूप से इसे बजाने को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में जिन घरों में घंटी होती है और पूजा के दौरान इसे बजाया जाता है वहां से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर भागती हैं।
Feng Shui Tips: घर की खुशहाली के लिए करें फेंगशुई के ये पांच उपाय, मिलेंगे अच्छे परिणाम
बांसुरी
बांसुरी भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय होती है और वास्तु में बांसुरी को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में बांसुरी को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे मुख्य द्वार पर या पूजा स्थल में रखें।
मोरपंख का उपाय
मोरपंख में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की कई तरह की शक्तियां होती है। मोरपंख को वास्तु में अत्यधिक शुभ माना गया है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व या पूजा स्थान में रखें। इसके अलावा अध्ययन कक्ष में रखने से छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की
लक्ष्मी पादुका का स्थान
घर पर मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहे इसके लिए घर पर लक्ष्मी पादुका जरूर रखनी चाहिए। घर के मुख्य द्वार के अंदर लक्ष्मी जी के चरणों का प्रतीक बनाना या लक्ष्मी पादुका रखना शुभ होता है।
झाडू का उपाय
मां लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं जहां हमेशा साफ-सफाई रहती है। मां लक्ष्मी को झाडू बहुत ही प्रिय होती है।वास्तु में झाडू को घर की नकारात्मक ऊर्जा हटाने वाला माना गया है। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और सार्वजनिक दृष्टि से दूर रखें। झाडू को कभी खड़ा न रखें, इससे घर में धन की हानि हो सकती है।
Vastu Tips For Home: घर में है ज्यादा ब्लैक ऑब्जेक्ट्स? जानें शुभ-अशुभ प्रभाव और सही उपाय
घोड़े की नाल का प्रयोग
घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर उल्टा लगाना वास्तु दोष दूर करता है। इसे मुख्यतः उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाएं।
हनुमान जी का सिंदूरी चित्र
हनुमानजी को संकटमोचन कहा जाता है। ऐसे में जिन घरों में हनुमानजी की सिंदूरी मूर्ति होती है वहां पर नकारात्मकता नहीं रहती है।