फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Remedies for plants : वास्तु के अनुसार जानें कौन सा पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए

Tue, 07 May 2019 02:44 PM IST
Madhukar Mishra अनीता जैन, वास्तुविद्
विज्ञापन
1 of 11
Best vastu tips for plants
पेड़-पौधे जीवंत शक्ति से भरपूर प्रकृति के ऐसे अनुपम उपहार हैं, जो सभी को प्राणवायु ऑक्सीजन तो देते ही हैं, पर्यावरण को भी शुद्ध और संतुलित रखते हैं। इतना ही नहीं वास्तुदोष निवारण में, बीमारियों को ठीक करने में एवं उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में वृक्ष-वनस्पतियों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता हैं। स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इन्हें लगाना हमारे लिए हर हाल में लाभकारी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Best vastu tips for plants
इन पौधों से हमेशा भरी रहे उत्तर-पूर्व की बालकनी

वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि पेड़-पौधों को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करते हैं। घर के बगीचे या बालकनी में उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी, गेंदा,लिली, केला, आंबला, हरीदूब, पुदीना, हल्दी आदि लगाने चाहिए। इन दिशाओं में छोटे पौधे होने से उगते हुए सूर्य की स्वास्थ्यवर्धक रश्मियां घर में प्रवेश कर सकेंगी, जिससे परिवार के सदस्यों की सेहत दुरुस्त रहेगी, सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। अद्भुत औषधीय गुणों वाला तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है, वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है, अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। 

बगलामुखी जयंती के अवसर पर अभीष्ट कार्य सिद्धि के लिए सामूहिक बगलामुखी अनुष्ठान 12 मई 2019, रविवार
विज्ञापन

3 of 11
Best vastu tips for plants
उत्तर दिशा में लगाएं नीले रंग के फूल वाले पौधे 

उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन में समृद्धि लाने में सहायक सिद्ध होंगे। नीला रंग व्यक्ति के जीवन में स्थिरता व पवित्रता लाता है। 

4 of 11
Best vastu tips for plants
पश्चिम दिशा में लगाएं ऐसे पेड़

ऊँचे पेड़ों को सदैव घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना उचित माना गया है। वास्तु सिद्धांत के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा तरंगें हमेशा पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण तथा पूर्वोत्तर (ईशान) से दक्षिण-पश्चिम कोण (नैऋत्य)की ओर बहती है। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि उत्तर और पूर्व में कम घने और छोटे पौधे ही लगाए जाएं ताकि सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में कोई अवरोध नहीं हो। 
विज्ञापन

5 of 11
Best vastu tips for plants
इस दिशा में लगाएं सेहत से जुड़े पेड़-पौधे

पीपल को घर से पर्याप्त दूरी पर या कहीं खुले स्थान में पश्चिम दिशा की तरफ लगाना शुभ परिणाम देता है। पीपल की विशेषता यह है कि यह 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है। वातावरण को शुद्ध करने वाला यह वृक्ष अनेकों असाध्य रोगों में लाभकारी है। सफ़ेद रंग के फूलों के पौधे जैसे चांदनी, मोगरा, चमेली आदि को इस दिशा में लगाने से लाभ एवं प्राप्तियों के अवसर बढ़ जाते हैं। इनसे बच्चों में रचनात्मक शक्ति का विकास होता है। 
विज्ञापन

6 of 11
Best vastu tips for plants
यह पेड़ दिलाएगा महादेव का आशीर्वाद 

भगवान शिव को अत्यंत प्रिय बेल का वृक्ष घर की उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण में लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। 
विज्ञापन

7 of 11
Best vastu tips for plants
सुख-सौभाग्य के लिए दक्षिण-पूर्व में लगाएं ये पेड़

अनार हृदय रोग, संग्रहणी, वमन में लाभकारी एवं शक्तिवर्धक है। इसे घर से बाहर दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

8 of 11
Best vastu tips for plants
जीवन में रंग भर देते हैं ऐसे पौधे

लाल रंग के फूल जीवन में ऊर्जा और उमंग भरते हैं, दक्षिण दिशा में लगे हुए लाल फूल हमें प्रसिद्धि व यश प्रदान करते हैं। 

9 of 11
Best vastu tips for plants
पैसे और प्रसिद्धि दिलाने वाले पेड़

मनीप्लांट, बांस एवं क्रिसमस ट्री वास्तु की दृष्टि में समृद्धि देने वाले माने जाते हैं। 

10 of 11
Best vastu tips for plants
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं ये पेड़

अशोक एवं बांस के पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसे लगाने से आपकी तरक्की होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Best vastu tips for plants
सेहत और समृद्धि दोनो दिलाती है नीम

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम का वृक्ष दूषित वायुमंडल को शुद्ध कर स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करता है। बीमारियों को दूर रखने वाले नीम के पेड़ को वायव्य कोण में लगाना सुखद परिणम देगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें