गाय को हिन्दू धर्म में पवित्र जीव माना गया है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है गाय के शरीर पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। आइए जानते हैं ज्योतिष में गाय से जुड़े कुछ तथ्य और उपाय जिसको करने से हर एक काम में सफलता पायी जा सकती है।
- पहली रोटी गौ माता के लिए पकाएं व खिलाएं।
- प्रत्येक मांगलिक कार्यों में गौ माता को अवश्य शामिल करें।
- गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं।
- बच्चे अगर कहने से बाहर हो तो गौमाता को भोजन उनके हाथ से या हाथ लगवा कर खिलाएं।
- प्रतिदिन,सप्ताह में या महीने में एक बार गौशाला परिवार समेत जाने का नियम बनाएं।
- गर्मियों में गौ माता को पानी अवश्य पिलाएं।
- सर्दियों में गौ माता को गुड़ खिलाएं। गर्मियों में गाय को गुड़ न खिलाएं।
- गौ माता के पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है, इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं।
- परिवार में गौ से प्राप्त पंचगव्य युक्त पदार्थों का उपयोग करें, पंचगव्य के बिना पूजा पाठ हवन सफल नहीं होते।