फर्नीचर घर की सुंदरता में चार चांद लगता है और इसी कारण लोग अपने घर के फर्नीचर पर खर्च भी अधिक करते हैं। फर्नीचर जितना महंगा होगा, उतना ही खूबसूरत और मजबूत होगा, लेकिन कई बार खूबसूरती और मजबूती के चक्कर में ऐसे भी फर्नीचर आ जाते है, जिसके बाद घर में परेशानियों के आने का भी सिलसिला शुरू हो जाता है। इसीलिए फर्नीचर खरीदने से पहले वास्तु की तरफ भी ध्यान दें। जानें किस दिन फर्नीचर खरीदना होता है शुभ
यह भी पढ़ें- मिट्टी को इस चीज में रखने से मिलेगा आर्थिक फायदा, करके देखें
- अगर आप फर्नीचर बनवाना चाहते है तो उसके लिए लकड़ी या बना बनाया फर्नीचर शुभ दिन देखकर ही खरीदें। भूलकर भी मंगलवार, शनिवार या अमावस्या को ना खरीदें। अमावस्या वाले दिन फिर चाहे कोई सा भी दिन क्यों ना हो, उस दिन फर्नीचर ना ही खरीदें।
फर्नीचर
- फर्नीचर की लकड़ी किसी अच्छे पेड़ की हो। यानी जिस के नजदीक जाने से ही सकारात्मकता आती हो। अशोका, साल, चंदन, शीशम और नीम का पेड़ इन्हीं में से एक हैं। इनको रखने से भी शुभी फल मिलता है।
- फर्नीचर के किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा देते है। इनके किनारे गोलाकार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर के पर्दे भी बढ़ा सकते है आपकी आमदनी, जानिए कैसे
- आजकल फर्नीचर पर तरह तरह की प्रिंट का भी चलन है। अगर आप भी अपने फर्नीचर प्रिंटेड चाहते है तो उस पर शेर, चीता, सूरज, फूल, मोर, घोड़ा, गाय आदि के चित्र बनवाना शुभ होता है। ध्यान रखें कि फर्नीचर पर गहरी पॉलिश ना करवाकर हल्की पॉलिश करवाएं।
फर्नीचर
- फर्नीचर के लिए खरीदी लकड़ी को भूलकर भी उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें। नहीं तो घर या दुकान में पैसा तेजी से बाहर निकलेगा।
- अगर फर्नीचर हल्का है तो उसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। वहीं भारी फर्नीचर को दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से पैसों का नुकसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- घर में लगे कैलेंडर को ना समझें मामूली, आपकी तरक्की में बन सकता है रुकावट
- अगर आप अपने घर में लकड़ी का काम करवाना चाहते है तो इसे अपनी सुविधानुसार ना करवाकर वास्तु के अनुसार ही करवाएं। लकड़ी का काम हमेशा उत्तर या पश्चिम दिशा से शुरू होकर दक्षिण पूर्व दिशा में खत्म करवाएं। ये घर के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।