कमरे का गलत वास्तु सुकुन की नींद नहीं लेने देता।
अगर आपकी नींद भी रात में अचानक खुल जाती है या फिर नींद नहीं आती तो इसके पीछे का कारण आपके कमरे का वास्तुदोष भी हो सकता है। कमरे का गलत वास्तु सुकुन की नींद नहीं लेने देता। अगर आपके कमरे में भी कुछ ऐसा होता है तो समझ जाए कि आपके कमरे में वास्तुदोष है और उसे जल्द ही सही करवाएं।
यह भी पढ़ें- इस ग्रह की चाल बिगड़ने पर महिलाओं को सुनने चाहिए गाने, जानिए क्यों?
- अगर आपने भी अपने बेडरूम में फ्रिज, इन्वर्टर या गैस सिलेंडर को रखा है तो इसे आज से बाहर निकाल दें। ये चीजें आपकी नींद में रुकावट लाती है।
- अगर आपका सिर उत्तर दिशा में और पैर दरवाजे की तरफ हो तो यह वास्तुदोष होता है।
- बेड बीम के नीचे ना हो और उसका गद्दा पूर्व व उत्तर दिशा में ऊंचा नहीं होना चाहिए।
- अगर आप भी पानी की बोतल को बेड के अग्निकोण में रखते है तो इससे रातभर आप परेशान रहते हैं।