फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: इन उपायों से घर में हमेशा बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, दूर होगा आपका दुर्भाग्य

Tue, 06 Oct 2020 02:09 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips

हर कोई चाहता है कि उसके घर में किसी भी तरह से धन का अभाव न रहे। इसलिए व्यक्ति धन कमाने के लिए मेहनत करता है। लेकिन कभी परिस्थितिवश तमाम प्रयास करने पर भी घर में धन नहीं रुकता है। लोगों को ये शिकायत होती है कि उनके घर में धन आता तो है लेकिन वे उसे संचय नहीं कर पाते हैं। कभी-कभी न चाहते हुए भी अनावश्यक रुप से खर्च बढ़ जाते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा होने के कारण भी ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। धन को संचय करने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए आप कुछ आसान से वास्तु उपाय कर सकते हैं। जिनसे आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।


 

विज्ञापन

2 of 7
शाम के समय रोशनी जरुर करें इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

संध्या के समय घर में रोशनी जरुर करना चाहिए। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि संध्याकाल के समय लक्ष्मी जी का आगमन होता है। संध्या होने से पहले ही घर की साफ-सफाई कर लेना चाहिए।


 

विज्ञापन

3 of 7
टूट बर्तन या कबाड़ को घर में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी अनावश्यक रुप से कबाड़ या टूटी-फूटी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए अगर आपके घर कोई वस्तु या बर्तन टूटा हुआ है या फिर कबाड़ इकट्ठा हो गया है, तो तुरंत उसे बाहर निकाल दें।

 

4 of 7
मंदिर या घर में सूखे बासी फूल न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

कुछ लोग पूजा के बाद मंदिर में फूलों को ऐसे ही रहने देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार पूजा घर में सूखे हुए फूल नहीं रखने चाहिए, अगर आपने सजावट के लिए घर में फूल लगाएं हैं तो उन्हें भी बदलते रहना चाहिए। हमेशा ताजे फूल लगाएं। सूखे हुए बासी फूल नकारात्मकता लाते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
पोछें के पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। अगर घर के किसी भाग में वास्तु दोष है तो वहां पर स्फटिक का पत्थर रख दें या किसी पात्र में समुद्री नमक रखें।

विज्ञापन

6 of 7
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक की चिह्न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपका मुख्य द्वार दक्षिण-पश्चिम में बना है तो कार्यों में बाधाएं आती हैं। मुख्या द्वार का वास्तु सही करने के लिए मुख्य द्वार की दीवार पर तांबे का स्वास्तिक का चिह्न लगाएं। स्वास्तिक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। मुख्य द्वार पर रोशनी जरुर रखें, पीले रंग  का बल्व जलाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शयन कक्ष में बैठकर भोजन न करें(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कभी भी शयनकक्ष में या फिर बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। भोजन करते समय अपना मुख उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें