फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में शुभता और समृद्धि लाते हैं ये तीन पुष्प और पौधे, जानिए कैसे ?

Wed, 20 Aug 2025 05:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु के अनुसार कई पुष्पों के पौधे ऐसे बताए गए हैं जो परिवार की तरक्की और सुख-समृद्धि में सहायक होते हैं। इनमें अपराजिता, पारिजात और कमल के पौधे सबसे शुभ माने जाते हैं।
 
विज्ञापन
घर के आसपास पेड़ पौधे को लगाने पर सुख और समृद्धि का संचार होता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र में पौधों का विशेष महत्व माना गया है। यह न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। जिस घर में शुभ पौधे लगाए जाते हैं, वहां सौभाग्य, स्वास्थ्य और शांति का वास होता है। वास्तु के अनुसार कई पुष्पों के पौधे ऐसे बताए गए हैं जो परिवार की तरक्की और सुख-समृद्धि में सहायक होते हैं। इनमें अपराजिता, पारिजात और कमल के पौधे सबसे शुभ माने जाते हैं।

विज्ञापन


अपराजिता का पौधा
अपराजिता एक बेलनुमा पौधा है, जिसके नीले और सफेद रंग के फूल आकर्षक लगते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यह फूल माता लक्ष्मी को प्रिय है। घर में अपराजिता लगाने से वातावरण में पवित्रता बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इस पौधे से घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और संतान सुख में वृद्धि होती है। अपराजिता का फूल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करने से धन-संपदा की वृद्धि होती है और घर में कलह-कलेश नहीं रहता।

Venus Transit in Leo: 15 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
विज्ञापन


पारिजात का पौधा
पारिजात को हरसिंगार भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह पौधा समुद्र मंथन से उत्पन्न हुआ था और इसे स्वर्ग से धरती पर लाया गया। इसके फूल सुबह जमीन पर गिरते हैं, इसलिए इसे ‘स्वर्ग का फूल’ कहा जाता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि इसे आंगन या मुख्य द्वार के पास लगाया जाए तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और बुरी शक्तियों को दूर करता है। पारिजात के फूल भगवान शिव और विष्णु दोनों को अर्पित किए जाते हैं, जिससे घर में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन


Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

कमल का पौधा
कमल शुद्धता और सौंदर्य का प्रतीक है। हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी और भगवान ब्रह्मा दोनों को कमल पर विराजमान बताया गया है। घर में कमल का पौधा लगाने से लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कमल को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना लाभकारी है। पूजा में कमल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में शांति और सौभाग्य का स्थायी वास होता है। इस प्रकार, घर में अपराजिता, पारिजात और कमल के पौधे लगाने से न केवल वातावरण सुंदर बनता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि भी आती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें