Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein
- फोटो : adobe stock
तुलसी में कलावा बांधने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
तुलसी में कलावा बांधने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी को प्रतिदिन जल अर्पित करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, खासकर यदि उसमें लाल रंग का कलावा बांधा जाए। यह न केवल तुलसी को सूखने से बचाता है, बल्कि आसपास की ऊर्जा को भी सकारात्मक बनाता है, जिससे घर में धन की बरकत होती है।
Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein
- फोटो : Adobe stock
तुलसी में कलावा बांधने की विधि
- अगर आप देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में लाल कलावा बांधना शुभ माना जाता है।
- इस दिन सबसे पहले स्नान करें।
- फिर एक थाली में दीपक, लोटे में जल, गंगाजल, रोली, मिठाई, अक्षत और लाल कलावा रखें।
- सबसे पहले तुलसी के पौधे को जल और गंगाजल से स्नान कराएं।
- फिर तुलसी के सामने रोली से स्वास्तिक बनाएं और उसमें अक्षत और मिठाई चढ़ाएं।
- अब दीपक जलाकर तुलसी के तने और गमले में लाल कलावा लपेटें।
- ध्यान रखें कि कलावा न बहुत टाइट हो, न ही बहुत ढीला।
Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein
- फोटो : adobe stock
इन बातों का भी रखें ध्यान
- तुलसी में कलावा बांधते वक्त पूरी विधि का पालन करना बेहद जरूरी है।
- इस दौरान मन में कोई भी नकारात्मक विचार नहीं आने चाहिए।
- केवल लाल रंग का कलावा ही तुलसी में बांधें।
- इसे बांधने से पहले तुलसी का स्नान गंगाजल से जरूर कराएं।
- अंत में दीपक जलाना भी अनिवार्य है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।