फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु अनुसार घर का बिस्तर कैसा होना चाहिए, किस दिशा में पलंग रखना होता है शुभ

Wed, 08 Jul 2020 04:07 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
furniture vastu
विज्ञापन

आपका पलंग या सोने का बिस्तर एक ऐसा स्थान है जहाँ व्यक्ति अपने दिन भर की थकान मिटाता है और सुबह उठकर नई ऊर्जा प्राप्त करता है। लेकिन यह तभी संभव है जब आपका बिस्तर वास्तु नियमों के विपरीत न हो, वास्तु के अनुसार गलत स्थान पर रखे पलंग पर जो व्यक्ति सोता है, उसे ठीक से नींद नहीं आती और मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। यदि गलत दिशा में रखे पलंग पर पति-पत्नी सोते हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां व बीमारी उत्पन्न हो सकती हैं। अक्सर देखने में आता है कि कई घरों में तमाम अभावों के बावजूद भी दाम्पत्य जीवन बढ़िया चलता है, जबकि कई ऐसे भी घर हैं,जहां खूब ऐशो-आराम होने के बाद भी छोटी-छोटी बातों पर कलह का वातावरण रहता है। जीवन सुखमय हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि सोने का पलंग चुनाव सही हो। इसके साथ ही उसकी दिशा, चादर का रंग और गद्दों आदि का सही होना आवश्यक है।इन सबके असंतुलित होने से झगड़ा,तनाव,स्वास्थ्य संबंधी जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

विज्ञापन

दरवाजे के सामने न हो

शयनकक्ष के दरवाजे के ठीक सामने पलंग रखना वास्तुसम्मत नहीं माना गया है। यदि दरवाजे के सामने पलंग लगा है, तो इससे वास्तुदोष उत्पन्न होते हैं। इससे आर्थिक समस्या, मानसिक तनाव एवं शरीर में रोग होने की आशंका बनी रहती है। यदि पलंग को दूसरे स्थान पर बदल पाना संभव न हो, तो दरवाजे पर परदा डालकर रखना चाहिए एवं दरवाजे की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए।

दर्पण होना शुभ नहीं

वास्तु की मान्यता है कि आपके पलंग के ठीक सामने दर्पण या ड्रेसिंग टेबिल नहीं होनी चाहिए, जिसमें सोते समय आपका प्रतिबिंब दिखाई देता हो। यह पति-पत्नी के रिश्तों पर बुरा असर डालता है एवं दर्पण में शरीर के जिस भाग का भी प्रतिबिम्ब दिखता है,उसमें रोग होने की संभावना हो जाती है। यदि पलंग के सामने ऐसा मिरर हो, जिसमें आपका प्रतिबिंब दिखाई देता हो, तो उस पर कपड़ा डालकर सोना चाहिए। 

लकड़ी का हो पलंग

बेडरूम में पलंग लोहे का और आकार में धनुषाकार,अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। इससे सोने में बेचैनी और व्याकुलता बढ़ सकती है। आयताकार,चौकोर लकड़ी के फर्नीचर ही वास्तु में शुभ माने गए हैं। वास्तु के अनुसार, आपके पलंग का सिरहाना और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए। यदि सिरहाना ठोस लकड़ी का होगा, तो ज्यादा शुभ रहता है। सिरहाने के नीचे कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए, ऐसा होने पर नींद ठीक से नहीं आती है और जब नींद आती है, तो बुरे सपने आते हैं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपके पलंग की ऊंचाई न तो बहुत ज्यादा होना चाहिए और न ही बहुत कम। 

पलंग के नीचे न हो कबाड़

पलंग के नीचे भी ऊर्जा निरंतर घूमती रहती है रहती है, जो कि आपके शरीर के चारों ओर संचारित होती है। इस ऊर्जा को ग्रहण करने के लिए पलंग की ऊंचाई व्यवस्थित रहनी चाहिए। सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए पलंग के नीचे भारी सामान नहीं रखना चाहिए। अगर सामान रखा होगा, तो नकरात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ जाएगा और और अच्छी ऊर्जा शरीर को नहीं मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा से आपको शक्ति मिलती है और सुबह जब आप सोकर उठते हैं, तो एकदम तरोताजा महसूस करते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
विज्ञापन

साफ हो बिस्तर

अच्छी आरामदायक नींद के लिए जरूरी है कि आपका बिस्तर साफ़ हो,गद्दे,तकिया,चादर आदि फटे और गंदे नहीं हौं,ऐसे बिस्तर वास्तुदोष को बढ़ाते हैं।आपका पलंग यदि डबल बेड है,तो कोशिश करें कि उस पर लगाया जाने वाला गद्दा एक ही हो,दो गद्दे लगाने से पलंग के बीच में दरार बन जाती है जो वास्तु के अनुसार पति-पत्नी के संबंधों में टकराव का कारण बन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें