फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 May Taurus Tarot Rashifal: वृषभ rashi वाले खुद को भावनातमक रूप से कमजोर न बनाएं, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Sat, 31 May 2025 08:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Card Rashifal:
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Vrishabh Rashi: कार्ड ऑफ़ स्ट्रेंथ का आना दर्शाता है कि वृषभ राशि के जातकों को इस समय अपनी भीतरी शक्ति और धैर्य की ओर देखने की ज़रूरत है। हालांकि आप बाहरी रूप से स्थिर और मजबूत दिखते हैं, लेकिन भीतर कहीं एक ऐसी पुरानी याद, भावनात्मक घाव या अनसुलझा अनुभव है जो आपको पूरी तरह से आगे बढ़ने से रोक रहा है। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि असली ताकत बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपनी कमजोरियों को स्वीकार करने और उनसे प्यार करने में होती है।

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

आप अपनी विल पावर (इच्छा-शक्ति) को इस समय थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आप अपने भीतर चल रहे कुछ पुराने मुद्दों को बार-बार दबा रहे हैं , जैसे कोई बचपन की बात, कोई पुराना डर या अधूरा रिश्ता। आप खुद से पूछें , क्या मैं सच में पूरी तरह से खुश हूं? शायद जवाब पूरी तरह से "हां" न हो, और यही वह जगह है जहां आपको खुद के साथ ईमानदार होने की जरूरत है।
विज्ञापन

Guru Asta : जून में गुरु ग्रह होंगे अस्त, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
यह कार्ड आपसे कहता है कि आप केवल तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब आप अपने सच को स्वीकार करें। जब आप उन हिस्सों से भी प्यार करना शुरू करेंगे जो अब तक छिपे हुए या कमजोर महसूस होते थे , तभी आप अपने वास्तविक स्वरूप तक पहुंच पाएंगे। यह समय है खुद को समझने, माफ़ करने और आगे बढ़ने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें